क्या सनी लियोनी ने खुद अपने पति को 'डेन्जरस हुस्न' में फंसाया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस से सबको हक्का-बक्का कर देने वाली सनी लियोनी के पति डेनियल भी अब बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। डेनियल फिल्म 'डेन्जरस हुस्न' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।
खबर है कि सनी लियोनी ने ही अपने पति डेनियल को यह फिल्म दिलवाई है। लेकिन इस फिल्म में सनी लियोनी हैं कि नहीं यह तय नहीं हो पाया है। लेकिन इस फिल्म के लिए सनी ने अभी से डेनियल को टिप्स देना शुरु कर दिया है।
सनी और डेनियल दिख चुके हैं एडल्ट फिल्मों में एक साथ
सनी के पति डेनियल की इस फिल्म को नेत्रा सिनेमेटिक्स प्रोड्यूस कर रहा है और निर्देशन दिनेश तिवारी कर रहें हैं। सनी लियोनी जिन्होंने भट्ट कैंप की फिल्म जिस्म 2 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। हालांकि सनी और डेनियल एक साथ एडल्ट फिल्मों में दिख चुके हैं।
बॉलीवुड में एकता कपूर की रागिनी एमएमएस2 के बाद से सनी ने खूब वाहवाही बटोरी थी। जिसके बाद से डेनियल ने बॉलीवुड में सनी से कंधा से कंधा मिलाकर सनी का काम देख रहे हैं। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया गया है। ये फिल्म हॉहर स्टोरी पर बेस्ड है।