फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone gets skin infection on her body

सनी लियोनी की पूरी बॉडी पर पड़े लाल निशान

Tue, 17 Mar 2015 12:32 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone gets skin infection on her body

बोल्ड बाला सनी लियोनी के प्रशंसको के लिए बुरी खबर है। यह खूबसूरत अदाकारा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी बीमारी का शिकार हो गई जिससे उनकी त्वचा ख्ाराब होने लगी।

विज्ञापन


आनन-फानन में सैट पर मौजूद लोगों को तुरंत चिकित्सक को बुलाना पड़ गया। इसके बाद भी सनी की परेशानी कम नहीं हुई। हालांकि अपने काम के प्रति सनी की कर्मठता देख कर हर कोई हैरान हो गया जब उन्होंने कष्ट में होने के बावजूद भी अपने काम से जी नहीं चुराया और जरूरी शूट पूरा किया।
विज्ञापन


सनी के साथ यह हादसा उनकी आने वाली फिल्म 'एक पहेली लीला' के सैट पर हुआ।

पानी लाते में हो गई एलर्जी

Sunny Leone gets skin infection on her body

द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार सनी एक पहेली लीला की शूटिंग राजस्‍थान में कर रही थीं। जिसमें रेगिस्तानी इलाके के आसपास के गांव के सैट पर शूट किया जा रहा था। सीन में सनी लियोनी को झील से पानी लाते दिखाया जा रहा था।

सनी ने यह शूट पूरा करने के लिए जैसे ही पानी में हाथ डाला उनके हाथ में खुजली शुरू हो गई। उनकी त्वचा पर एलर्जी बढने लगी।  धीरे-धीरे उनकी पूरे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे। जिससे खुद सनी बुरी तरह परेशान हो गईं।

लेकिन इसके बाद भी उन्होंने शूट में कोई  खलल नहीं आने दिया और अपने सीन की शूटिंग पूरी की। एलर्जी बढने से सैट पर मौजूद लोगों को भी सनी कि चिंता होने लगी और वहां तुरंत चिकित्सक की व्यवस्‍था की गई।

इसके बाद सनी का इलाज किया गया। इसके बाद सनी ने खुद भी अपना इलाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed