फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone files fir against Kamaal Khan

सनी लियोन ने कमाल खान के खिलाफ लिखाई एफआईआर

Thu, 14 Feb 2013 10:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Feb 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
sunny leone files fir against Kamaal Khan

पॉर्न स्टार से अदाकारा बनी सनी लियोन ने अभिनेता कमाल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सनी लियोन ने यह मामला उस मामले में दर्ज कराया है जब कमाल खान ने एक ट्वीट ( रेप सरप्राइज सेक्स है, अपराध नहीं ) को यह कहकर फैलाया था कि यह ट्वीट सनी लियोन का है।

विज्ञापन


इस बारे में सनी लियोन ने हमेशा सफाई दी है और कहा है कि यह ट्वीट मैंने नहीं किया और मुझे जानबूझकर बदनाम किया गया। सनी लियोन के वकील रिजवान सिद्दिकी ने कहा कि वह (सनी लियोन) कमाल के खान के झूठे आरोप से मानसिक तौर पर आहत हुई है। उनके खिलाफ कमाल खान ने झूठे और घटिया आरोप लगाए जिससे उन्हें धक्का पहुंचा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनी के नाम का सहारा लेकर ट्विटर पर झूठे आरोप को पोस्ट कर यह कहा गया कि यह ट्विट सनी लियोन का है। इसलिए हमने कमाल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का फैसला किया। यह मामला मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। मामला जो भी हो सनी और कमाल को चर्चा में रहने का एक और विषय मिल गया है। यह दोनों ही अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed