फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone does a Zeenat Aman

जीनत अमान के अवतार में दिखेंगी सनी लियोनी?

Mon, 02 Mar 2015 02:33 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone does a Zeenat Aman
फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जीनत अमान को आज तक कोई भूल नहीं पाया है। इस फिल्म में जीनत ने अपने बोल्ड अभिनय से सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म 'एक पहेली लीला' में सनी लियोनी 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जीनत अमान की यादें ताजा करती नजर आएंगी।

अंग्रेजी अख़बार डीएनए के मुताबिक, सनी लियोन अपनी इस फिल्म में सफेद साड़ी में लिपटी बिल्कुल उसी लुक में नज़र आएंगी, जैसा कि 'सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान दिखी थीं।

फिल्म 'एक पहेली लीला' का निर्देशन बॉबी खान कर रहे हैं। उन्होंने डीएनए को बताया, ''सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान की खूबसूरती को बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद किया गया था।

विज्ञापन


जब मैंने इस बारे में सनी से बात की तो वह भी जीनत अमान का लुक अपनाने को तुरंत तैयार हो गईं। हालांकिे जीनत अमान की तरह सनी इसके लिए टॉपलेस नहीं होने वाली हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'एक पहेली लीला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसमें सनी तीन अलग-अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में सनी सफेद साड़ी में जीनत अमान वाला जादू चला पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed