फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone controversial issues

अब सनी लियोनी के हर इंटरव्यू में रहेंगे हट्टे-कट्टे गार्ड!

Mon, 25 Jan 2016 05:35 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone controversial issues

पिछली जिंदगी को लेकर हो रहे सवालों से सनी लियोनी खीझ गई हैं। अब उन्होंने इंटरव्यू के दौरान गार्ड रखने का फैसला किया जो पत्रकार के गलत सवाल पर बवाल कर देंगे।

विज्ञापन


विवादास्पद इंटरव्यू के बाद सनी लियोनी, उनके पति और टीम मीडिया से खतरा महसूस करने लगे हैं। परिणाम यह है कि उन्होंने सनी के सुरक्षा गार्डों को बीच मीडिया इंटरव्यू में कमरे में मौजूद रखने का फैसला किया है ताकि कोई पोर्न स्टार से निजी सवाल न करे।
विज्ञापन


पिछले दिनों सनी लियोनी के टीवी इंटरव्यू के बाद उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उनके हर इंटरव्यू में अब बाउंसरनुमा हट्टे-कट्टे गार्ड मौजूद रहेंगे। पत्रकारों को सनी से बॉडी बिल्डर टाइप सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में इंटरव्यू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगीं सनी ने बीते सप्ताहांत दिल्ली में जब मीडिया के लोगों को इंटरव्यू दिए तो उनके साथ गार्ड कमरे में मौजूद थे। ये सनी के निजी सुरक्षा गार्ड हैं।

सनी के साथ कमरे के अंदर रहेंगे गार्ड

Sunny Leone controversial issues

सूत्रों के अनुसार एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में निजी सवालों से आहत सनी और उनके पति ने यह निर्णय किया है। आम तौर पर सनी के साथ दो से चार सुरक्षागार्ड होते हैं, मगर ये इंटरव्यू वाले कमरे के बाहर या दूरी रहा करते थे। इस बार सनी जब इंटरव्यू देने दिल्ली पहुंचीं तो गार्ड उनके साथ कमरे के भीतर ही थे। पत्रकारों द्वारा विरोध दर्ज कराने के बावजूद ये बाहर नहीं गए। सनी इस मुद्दे पर चुप रहीं।

खास बात यह है कि इन हट्टे-कट्ट गार्ड्स ने पत्रकारों को निर्देश भी दिए वे सनी से आने वाली फिल्म के अलावा किसी और मुद्दे पर बात न करें। उनका इशारा साफ था कि सनी से टीवी इंटरव्यू को लेकर या किसी तरह का निजी सवाल न किया जाए। अगर किसी पत्रकार ने बात करने की कोशिश भी की तो उसे रोक दिया गया।

रोचक बात यह है कि विवादास्पद टीवी इंटरव्यू ने सनी को अचानक नई लोकप्रियता दिलाई है और बॉलीवुड के लोगों में उनके प्रति सहानुभूति पैदा कर दी है।

कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं!

Sunny Leone controversial issues

यह चर्चा भी हो रही है कि क्या वह इंटरव्यू फिक्स और फिल्म की प्रमोशन रणनीति का हिस्सा था? सूत्रों के मुताबिक सनी के इंटरव्यू में निजी गार्डों के साथ इस अभिनेत्री के पति डेनियल वेबर और मार्केटिंग मैनेजर ने भी बैठने का फैसला किया है। इंटरव्यू के दौरान उनका ध्यान पूरी तरह से इस पर था कि पत्रकार क्या सवाल कर रहे हैं। हालांकि यह नई बात नहीं कि किसी कलाकार के साथ उसका मैनेजर या निजी पीआर कर्मचारी बैठे।

मीडिया हमेशा इस बात का विरोध करता रहा है, लेकिन इन लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। सनी के करीबी एक सूत्र ने बताया कि वास्तव में सुरक्षा एजेंसियां इन ऐक्टरों को डरा कर अपना उल्लू सीधा करती हैं कि उनके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। जबकि कभी-कभी ऐक्टर इसे अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव से जोड़ कर देखने लगते हैं।

बॉडीगार्ड लेकर चलना सितारों का फैशन

Sunny Leone controversial issues

सितारे दुनिया को बताना चाहते हैं कि हम कितने महत्वपूर्ण हैं। खास तौर पर बॉलीवुड के नई पीढ़ी के कलाकारों में बॉडीगार्ड लेकर चलने का फैशन ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के कई ऐक्टरों की आवाज तब तक नहीं निकलती जब तक उनका निजी पीआर/मैनेजर इंटरव्यू के वक्त उनके पास न बैठे।

वास्तव में बॉलीवुड के कलाकार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहे हैं। उनका पीआर देखने वाले और सुरक्षा गार्ड उन पर हावी हो रहे हैं। कई बार तो इन कलाकारों को विशेष एजेंसियां/पीआर/मैनेजर यह तक बताते हैं कि इन्हें किन सवालों के क्या-कैसे जवाब देने चाहिए। कलाकार उन जवाबों को तोते की तरह रटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed