अब कुछ नया पढ़ा रही हैं सनी लियोनी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी अगर टीचर बन जाएंगी तो छात्रों क्या सिखाएंगी? अगर आपको इस सवाल का जवाब जानना है तो उनकी तेलुगु फिल्म ‘करंट थीगा’ यानी हाई वोल्टेज देखनी पड़ेगी। फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है और साउथ में भीड़ खींच रही है।
फिल्म में सनी लियोनी एक कस्बे के कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाने वाली टीचर बनी हैं। फिल्म का हीरो उन पर फिदा है। फिल्म में सनी पर एक आइटम डांस भी फिल्माया गया है जिसके बोल हैं, सनी सनी यू आर माई हनी...।
यह गाना उनके स्टूडेंट बने हीरो के सपने में आता है। अब सोचिए कि सनी ने अपने इस छात्र को क्या सिखाया होगा? मंचू मनोज फिल्म के हीरो हैं। निर्देशक हैं, जी.नागेश्वर रेड्डी।
सुष्मिता से हो रही है तुलना
मजे की बात यह है कि जिन्होंने यह फिल्म देखनी है वे सनी लियोनी के रोल की तुलना निर्देशक फराह खान की बॉलीवुड फिल्म मैं हूं ना की सुष्मिता सेन से कर रहे हैं। सनी करंट थीगा में सुष्मिता की तरह सेक्सी ढंग से लाल साड़ी पहने हुए भी दिख रही हैं।
सनी अपनी इस तुलना से खुश हैं। उनका कहना है, ‘मैंने साउथ की इंडस्ट्री के बारे में काफी सुना था और इसे उसके अनुकूल ही पाया। जहां तक सुष्मिता के साथ तुलना की बात है तो मैंने उनकी वह फिल्म तो नहीं देखी है, परंतु उनके जैसी अभिनेत्री के साथ लोग मेरी तुलना कर रहे हैं तो यह खुशी की बात है।’
निश्चित रूप से अब हिंदी के दर्शकों को हाई वोल्टेज झटके के लिए इस फिल्म के डब होकर आने का इंतजार करना ही पड़ेगा।