Karan Deol: करण की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, इस दिन गर्लफ्रेंड द्रिशा संग सात फेरे लेंगे सनी देओल के लाडले
धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के लाडले करण देओल की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। वह जल्द ही गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी करने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलवुड अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या के साथ सगाई कर ली है और जून के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के बाद से फैंस उनकी शादी से जुड़ी जानकारी पाने के लिए उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब करण की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि सनी देओल के लाडले घोड़ी कब चढ़ेंगे।
देओल परिवार अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते, जिस कारण वह अपने पारिवारिक समारोह भी निजी तरीके से करते हैं। करण की सगाई भी केवल परिवार के लोगों की मौजूदगी में हुई थी और अब देओल परिवार शादी को लेकर भी यही योजना बना रहा है। शादी की तारीख और रस्मों को लेकर देओल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि द्रिशा और करण की शादी की रस्में 16 जून से शुरू हो जाएंगी और 18 जून को करण के सिर सेहरा भी सज जाएगा।
Kangana Ranaut: 'मॉडलिंग में मेरी हाइट का मजाक उड़ाया जाता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कंगना रणौत
कहा जा रहा है कि यह प्राइवेट शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। वह दोनों एक दूसरे को बीते छह साल से डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात
वहीं, करण की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सनी देओल ने किया था। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं, सनी देओल की बात करें तो उनकी फिल्म 'गदर 2' अगस्त में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आने वाली हैं।
Nafisaa Teaser: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर बनी फिल्म का टीजर जारी, अनामिका पांडे की दिखी दमदार अदाकारी