{"_id":"5932b8ba4f1c1bac0dbdd7a5","slug":"sunny-deol-shares-selfie-takig-pout-from-the-set-of-pal-pal-dil-ke-paas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी देओल ने शेयर की पाउट वाली सेल्फी, आपने देखी क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल ने शेयर की पाउट वाली सेल्फी, आपने देखी क्या?
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों अपने बेटे की फिल्म 'पल पल दिल के पास' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है जो काफी मजेदार है। ये एक सेल्फी है जिसमें सनी पाउट बनाते नजर आ रहे हैं। सनी के इस पोज से लोगों के मन में बनी उनकी दमदार छवि बदल जाएगी। उन्होंने इसे ट्विटर पर शेयर किया है।
विज्ञापन
#selfie #onset #ppdkp #palpaldilkepaas #manali #workmode #worklife #moments #memories #life #shooting #films pic.twitter.com/I8N8rRPm4P
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 3, 2017विज्ञापन
बता दें कि फिल्म 'पल-पल दिल के पास' से सनी का बेटा करण देओल बॉलीवुड में डेब्यू कर रहा है। सनी भी करण की इस फिल्म के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये एक लव स्टोरी होगी। फिल्म का टाइटल धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के गाने पर आधारित है। कुछ दिनों पहले सनी ने ट्विटर पर बताया था कि उनके बेटे की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बढाई भी दी।
विज्ञापन