{"_id":"6499381a1283b2f3ab0ade73","slug":"sunny-deol-organizes-a-feast-for-villagers-of-dashal-village-in-himachal-post-son-karan-deol-wedding-to-drisha-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: बेटे की शादी के बाद सनी देओल ने गांव वालों को दी दावत, रखे खास व्यंजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: बेटे की शादी के बाद सनी देओल ने गांव वालों को दी दावत, रखे खास व्यंजन
Mon, 26 Jun 2023 01:12 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:12 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल स्थित अपने दशाल गांव पहुंचे और गांव वालों को शानदार दावत दी।
विज्ञापन
करण-दृशा, सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में दृशा आचार्य संग शादी रचाई है। सनी देओल ने खूब धूमधाम से और भव्य आयोजन के साथ बेटे की शादी कराई है। एक्टर ने मुंबई में शानदार आयोजन किया, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की। मुंबई के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांववासियों को भी दावत दी है। बता दें कि सनी देओल मूल रूप से हिमाचल के मनाली में स्थित दशाल गांव से हैं।
विज्ञापन
एक्टर को है गांव से बेहद लगाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल स्थित अपने दशाल गांव पहुंचे और गांव वालों को शानदार दावत दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि सनी देओल के पिता और एक्टर धर्मेंद्र का अपने गांव से बेहद लगाव है। उनके बच्चे भी गांव से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि बेटे को ब्याहकर लाने के बाद सनी देओल अपने प्यारे गांव वालों को दावत देना नहीं भूले।
विज्ञापन
पारंपरिक व्यंजन परोसे गए
गांव वालों के लिए रखी गई दावत में कई पारंपरिक डिश परोसी गईं। सनी देओल का कहना है कि 'दशाल मेरा गांव है इसीलिए मैं अपने परिवार की खुशी गांव के साथ बांटने के लिए यहां आया हूं।' इसके अलावा सनी देओल ने गांव वालों के साथ पारंपरिक कुलवी नृत्य भी किया। यह दावत सनी देओल का गांव वासियों के प्रति आभार जताने का एक तरीका था।
विज्ञापन
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म गदर 2 में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल भी नजर आएंगी। बता दें कि गदर 2 सनी देओल की 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का ही सीक्वल है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।