Sunny Deol: 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल की भूमिका पर सनी देओल ने की बात, बोले- मेरे भाई ने महफिल लूट ली
Sunny Deol: बीते वर्ष दिसंबर में आई फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल अबरार की भूमिका में नजर आए। उनकी खूब तारीफ हुईं। हाल ही में सनी देओल अपने भाई के किरदार पर बात करते दिखे हैं।
विस्तार
फिल्म 'एनिमल' में जितनी तारीफ रणबीर कपूर की हुई, उतनी ही तालियां बॉबी देओल के लिए भी बजीं। बेशक उनका किरदार बहुत कम समय के लिए दिखाई दिया, लेकिन उतने में भी वे दर्शकों का दिल जीत ले गए। हाल ही में बॉबी देओल के बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने बॉबी की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके भाई ने महफिल लूट ली।
बोले- सही अवसर का इंतजार था
बॉबी देओल ने बतौर रोमांटिक हीरो करियर शुरू किया। फिर वे विलेन के रूप में दिखे। फिल्म एनिमल में अपने नेगेटिव रोल से तो उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। यह उनका अब तक का चर्चित किरादर बन गया है। हाल ही में सनी देओल फिल्म 'एनिमल' में अपने भाई की इस सबसे ज्यादा चर्चित भूमिका पर बात करते दिखे। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने महफिल लूट ली। साथ ही कहा, 'एक कलाकार को सफल होने के लिए जिसकी जरूरत होती है, बॉबी के पास वह सबकुछ है। वह सही अवसर का इंतजार कर रहा था'।
प्रतिभा के मुताबिक नहीं मिले पर्याप्त अवसर
सनी देओल ने कहा कि वे अपने पिता और अभिनेता धर्मेंद्र से प्रेरणा लेते हैं। साथ ही छोटे भी बॉबी देओल के सफल प्रोजेक्ट्स से भी सीखते हैं। सनी देओल ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास आश्रम से लेकर एनिमल तक विविध किरदार अदा करनी की खूबी है। प्रतिभाशाली होने के बावजूद बॉबी को पर्याप्त अवसर नहीं मिले, इस पर सनी देओल ने कहा कि कोविड लॉकडाउन के वक्त जब सिनेमाघर बंद थे, तब उनके भाई ने ओटीटी पर आश्रम जैसी सीरीज की, जिसे काफी अच्छी व्यूवरशिप मिलीं।
Stars Who Got Fight With Directors: एक्टर्स का फिल्म के डायरेक्टर से हुआ विवाद, फिर कभी नहीं किया साथ काम
बॉबी को परदे पर देख सभी ने कहा- 'वाह'
सनी देओल ने कहा, 'बॉबी देओल के एक पर्सनैलिटी हैं। वह गुड लुकिंग हैं। उनके पास सबकुछ है। कई बार ऐसा होता है कि आपको अवसर नहीं मिलते हैं और चीजें सही तरीके से नहीं होती हैं'। सनी देओल ने 'एनिमल' में अपने भाई के किरदार को लेकर कहा, जिस समय बॉबी स्क्रीन पर आए, उन्होंने पूरी महफिल लूट ली। हर किसी ने उन्हें परदे पर देखने के बाद कहा 'वाह!''
Parineeti Chopra: शाही शादी के खर्चों को लेकर हुई आलोचनाओं पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को किया खारिज