फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol and dharmendra video of mountains goes viral

सोशल मीडिया: सनी देओल के साथ पहाड़ों में मस्ती करते दिखे धर्मेंद्र, यूजर बोले- हजारों साल जियो पाजी

Mon, 01 Nov 2021 07:35 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Nov 2021 07:35 PM IST
सार

अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं। सनी देओल और धर्मेंद्र हिमाचल के पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
sunny deol and dharmendra video of mountains goes viral
धर्मेंद्र और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं। सनी देओल और धर्मेंद्र हिमाचल के पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र पाजी और सनी के इस वीडियो को उनके प्रशंसक जमकर पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, धर्मेंद्र पाजी आप हजारों साल जियो।

विज्ञापन


इस वीडियो को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अब तक 1 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में सनी देओल और धर्मेंद्र एक शिविर में बैठे हुए हैं। जो कि समुद्र तल से 9000 फीट ऊपर स्थित है। वीडियो में दोनों बाप-बेटे आपस में बात कर रहे हैं। धर्मेंद्र वीडियो में सनी देओल की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। उन्हें कहते हुए सुना जा रहा है, मेरे ख्याल से 9000 मीटर की ऊंचाई पर हम दोनों आनंद ले रहे हैं। ऐसे ही जीना चाहिएय़ मैं आप सभी से प्यार करता हूं। यह सब भगवान का आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाएं हैं।
विज्ञापन

 

सनी देओल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, बस हम दोनों। आकाश में महलों का निर्माण। वीडियो की शुरुआत में ही धर्मेंद्र सनी देओल से कहते हैं कि कितना प्यारा बेटा है। धर्मेंद्र और सनी देओल के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। एक यूजर ने सनी देओल से कहा कि वह वीडियो में सलमान खान की तरह लग रहे हैं। इससे पहले सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ भी एक वीडियो शेयर किया था।  इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि पिता एक बेस्ट फ्रेंड की तरह होता है जो हमेशा दुख और सुख मे साथ रहता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed