फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunita Ahuja talks about Govinda alleged extramarital affairs and his lack of involvement in son Yash career

'तू बाप है कि क्या है'? पत्नी सुनीता ने कसा गोविंदा पर तंज, बेटे यश के करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sat, 17 Jan 2026 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jan 2026 12:17 PM IST
सार

Govinda Wife Sunita Ahuja: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ पर भी वे खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही बेटे यश के करियर में एक्टर की भूमिका पर भी बात की।

विज्ञापन
Sunita Ahuja talks about Govinda alleged extramarital affairs and his lack of involvement in son Yash career
सुनीता आहूजा-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता गोविंदा के बेटे यश बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 'ढिशूम' व 'किक 2' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अब अभिनेता के रूप में शुरुआत करने वाले हैं। इस बीच उनकी मां सुनीता आहूजा ने बेटे के करियर में गोविंदा की भूमिका पर बात की। सुनीता का कहना है कि गोविंदा ने बेटे के करियर में कोई मदद नहीं की। इसे लेकर सुनीता आहूजा अपने पति पर नाराजगी भी जता चुकी हैं।

विज्ञापन

क्या अफेयर पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी?
गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने रिलेशनशिप को लेकर बीते काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले दोनों के तलाक को लेकर भी खबरें आई थीं। मगर, बाद में दोनों ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका रिश्ता मजबूत है। इसके अलावा गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर भी आईं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू ने सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- 'मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी'
सुनीता आहूज ने बेटे यश के करियर में गोविंदा के रोल पर भी बात की। मिस मालिनी पर पॉडकास्ट से जारी प्रोमो में सुनीता आहूजा यह कहती दिखी हैं। प्रोमो में वह जिस तरह कहती दिखी हैं, ऐसा लगा है कि उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर के बारे में बात की है। वे कहती नजर आ रही हैं, 'मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं; खुकुरी निकाल दूंगी ना, तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा, अभी भी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MissMalini (@missmalini)


विज्ञापन

गोविंदा ने नहीं की बेटे की मदद?
सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। लेकिन, तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो गए हो। तुम्हें टीना की शादी करने की जरूरत है। यश के करियर को देखना चाहिए'। इसके अलावा सुनीता ने खुलासा किया कि बेटे यश के करियर में गोविंदा की भूमिका नहीं रही है। यश ने भी कभी गोविंदा से मदद नहीं मांगी। प्रोमो में सुनीता कहती दिखी हैं, 'गोविंदा के बेटा होने के नाते उसने कभी उसे यह नहीं कहा, 'आप मेरी मदद करो।' गोविंदा ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। मैंने उसके मुंह पर बोला, 'तू बाप है क्या है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed