फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel shares throwback photo with wife Mana, daughter Athiya reacts

Suniel Shetty: एक्टर सुनील शेट्टी ने पत्नी के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बेटी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sat, 25 Dec 2021 01:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। सुनील शेट्टी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर उनकी बेटी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील शेट्टी ने यह तस्वीर अपनी 30वीं एनिवर्सरी पर शेयर की है।

विज्ञापन
Suniel shares throwback photo with wife Mana, daughter Athiya reacts
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। सुनील शेट्टी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर उनकी बेटी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील शेट्टी ने यह तस्वीर अपनी 30वीं एनिवर्सरी पर शेयर की है। जिस पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा है, तब की खूबसूरती, अब की खूबसूरती, हमेशा की खूबसूरती। पत्नी को 30वीं सालगिरह मुबारक। 

विज्ञापन


इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी की बेटी  अथिया शेट्टी ने इमोशनल फेस और हार्ट इमोजी बनाकर  प्रतिक्रिया दी है। वहीं, क्रिकेटर विपुल नारीगारा ने भी शुभकामनाएं दी हैं। अर्चना पूरण सिंह ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशी। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी। शादी के 9 साल बाद 1996 में सुनील शेट्टी और माना की पहली बेटी अथिया शेट्टी हुई थी। अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)



गौरतलब है कि सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी। शादी के 9 साल बाद 1996 में सुनील शेट्टी और माना की पहली बेटी अथिया शेट्टी हुई थी। अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस तस्वीर को अब तक 98 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तस्वीर पर सुनील शेट्टी के फैंस दोनों को जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल, सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही माना से शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। 

सुनील शेट्टी ने जब पहली बार माना को देखा तभी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। सुनील ने माना कोनेपियन सी रोड पर स्थित एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था, जहां वह अक्सर अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। सुनील माना से जान पहचान करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने उनकी बहन से बात की। कुछ मुलाकातों के बाद सुनील शेट्टी को एहसास हुआ कि उन्हें माना को अपने दिल की बात बतानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed