फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sukesh chandrasekhar pens navratri wish for jacqueline fernandez from jail

Sukesh-Jacqueline: सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखी चिट्ठी, कहा- बेबी, मैं तुम्हारे लिए 9 दिन का व्रत रखूंगा...

Sun, 15 Oct 2023 08:37 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 15 Oct 2023 08:37 AM IST
सार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा है कि वह जैकलीन फर्नांडीज के लिए नौ दिन नवरात्रि में व्रत रखेगा।

विज्ञापन
Sukesh chandrasekhar pens navratri wish for jacqueline fernandez from jail
सुकेश चंद्रशेखर,जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने दोहा शो में अभिनेत्री के लुक की काफी तारीफ की है। साथ ही ठग ने बताया कि वह उनके लिए वह नवरात्र में 9 दिनों के व्रत रखेगा।

विज्ञापन

सुकेश ने जेल से लिखे अपने पत्र में लिखा, बेबी, जैसा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं आपके जीवन में पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पूरे नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं। देवी मां की शक्ति से सब कुछ ठीक हो जाएगा और अंत में सत्य की जीत होगी। चाहे कुछ भी हो जाए हम दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sukesh chandrasekhar pens navratri wish for jacqueline fernandez from jail
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश ने पत्र में यह भी कहा कि वह नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दोनों के लिए एक खास 'पूजा' का आयोजन करेंगे। आगे लेटर में लिखा गया है, 'बेबी मुझ पर विश्वास करो, हम सभी पर हंसने वाले हैं, जिन्होंने अब तक हमारे ऊपर हंसा, हमें कम आंका और तुम्हारे और मेरे बारे में आलोचना की, उनके पास बहुत जल्द दिखाने के लिए कोई चेहरा नहीं होगा क्योंकि सच्चाई का समय आ गया है। हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं निकलेगा।' और  'जीत हमारी होगी, बेबी। दुनिया अब इसे देखेगी, हमारे खिलाफ कोई भी आरोप सच नहीं निकलेगा, सब कुछ असफल हो जाएगा।

विज्ञापन

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है। इस दौरान उस पर पूर्व रैनबैक्सी मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। ईडी मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है। जबरन वसूली मामले की गवाह जैकलीन फर्नांडिस से भी ईडी ने पूछताछ की है और बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

यह भी पढ़ें:  इन बॉलीवुड सितारों ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed