फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suhana Khan flaunts her flawless skin in new post captions it do not disturb

Suhana Khan: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साझा कीं तस्वीरें, लिखा- डू नोट डिस्टर्ब!

Mon, 27 Dec 2021 03:57 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 27 Dec 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan flaunts her flawless skin in new post captions it do not disturb
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। गौरी खान की लाडली सुहाना अपने परिवार की तस्वीरों के साथ ही अपने बोल्ड लुक की तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर करती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान ने अपनी बेदाग स्किन दिखाई है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

विज्ञापन


इन तस्वीरों में सुहाना खान अपनी स्किन फ्लॉन्ट करती हुईं दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, डू नोट डिस्टर्ब। गौरतलब है कि शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह न्यूयॉर्क छोड़ रही हैं। इस वक्त सुहाना न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से फिल्म निर्माण में डिग्री हासिल कर रही हैं। सुहाना ने न्यूयॉर्क छोड़ने का दुख एक तस्वीर साझा कर व्यक्त किया था। उन्होंने एक इमारत और चलते हुए ट्रक की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी। ट्रेक पर लिखा था, चिंता मत करो। भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ दें, आप हमेशा न्यू यॉर्कर रहेंगे। इस तस्वीर के कैप्शन पर सुहाना ने टूटे दिल वाली इमोजी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहाना परिवार से दूर एक आलीशान मैनहट्टन अपार्टमेंट में रह रही थी। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर न्यूयॉर्क शहर के लुभावने दृश्य के साथ अपने खूबसूरत अपार्टमेंट की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed