सुभाष घई के लिए अमिताभ नहीं हैं महानायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'शो मैन' सुभाष घई फिल्मों के निर्माण और निर्देशन में अपनी विशेष छाप के लिए मशहूर है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री के दो दशकों की सुपरहिट फिल्मों पर देखा जा सकता है। जिसमें उनकी शुरुआती 11 सुपरहिट फिल्मों का रिकार्ड भी शामिल है। लेकिन वे बॉलीवुड का महानायक अतिताभ को नहीं दिलीप कुमार को मानते हैं।
सोमवार को वे अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'मैं महानायक अमिताभ बच्चन को नहीं दिलीप कुमार को मानता हूं।' सुभाष घई ने कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ कोई फिल्म नहीं की है।
फिल्मी सफर से लेकर जिंदगी की खास पलों को बांटा
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बीती जिंदगी के अलावा अपने फिल्मों के बारे में खुल कर बोला। वहीं उन्होंने हाल के सेंसर बोर्ड विवादों से लेकर अपने फिल्मी टोटकों से जुड़ी जानकारियां भी शेयर कीं।
इस दौरान उन्होंने अपने फिल्म स्कूल का जिक्र करते हुए भारतीय शिक्षा प्रणाली और राजनीति पर भी बोला। 'शो मैन' ने अपनी पूरी बातचीत में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति को खास तरीके से रेखांकित किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के सीक्वल और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारियां दीं।