फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai Birthday Director Known Unknown Facts About Films And Career

Subhash Ghai Birthday: हीरो बनने आए सुभाष घई बन गए निर्देशक, म्यूजिकल फिल्मों से कई एक्टर्स को स्टार बना दिया

Fri, 24 Jan 2025 09:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 24 Jan 2025 09:06 AM IST
सार

निर्देशक सुभाष घई को बॉलीवुड में बेहतरीन म्यूजिकल फिल्में देने के लिए जाना जाता है। लेकिन सुभाष घई फिल्मों में निर्देशक नहीं हीरो बनने आए थे। निर्देशक सुभाष घई के जन्मदिन (24 जनवरी 1945) के मौके पर जानिए, उनके निर्देशन करियर से जुड़े अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
Subhash Ghai Birthday Director Known Unknown Facts About Films And Career
निर्देशक सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्देशक सुभाष घई ने ‘हीरो’, ‘ताल’, ‘कर्ज’, ‘परदेस’, ‘ऐतराज’ और ‘युवराज’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में बनाई। सुभाष घई का अपना एक अलग फिल्म मेकिंग स्टाइल रहा, वह म्यूजिकल फिल्में बनाने के लिए ज्यादा जाने गए। उनकी फिल्मों की कहानी के साथ, गाने भी बेहतरीन हुआ करते हैं।

विज्ञापन

राजेश खन्ना की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू 
नागपुर में जन्मे सुभाष घई मुंबई एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे। उन्हें शुरुआत में एक्टिंग करने का मौका भी मिला। वह राजेश खन्ना की फिल्म ‘आराधना’ में एक एयरफोर्स ऑफिसर प्रकाश के रोल में दिखे। फिल्म में रोल छोटा था लेकिन सुभाष घई को बॉलीवुड में एक्टिंग करने का मौका मिल गया था। आगे वह ‘उमंग’ फिल्म में भी सपोर्टिंग रोल में दिखे। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नए एक्टर्स को स्टार बना दिया  
कुछ सालों बाद सुभाष घई ने एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन में कदम रखा। शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर पहली फिल्म ‘काली चरण’ बनाई, इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। शत्रुघ्न सिन्हा एक बड़े स्टार बन गए। आगे चलकर सुभाष ने कई और फिल्में बनाई, हर फिल्म की कहानी और किरदार बिल्कुल अलग रखे, साथ ही कई फिल्मों के जरिए उन्होंने नए कलाकारों को स्टार बना दिया। सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से जैकी श्रॉफ को खूब शोहरत मिली। वहीं ‘परदेस’ फिल्म से महिमा चौधरी बॉलीवुड में छा गईं। 

विज्ञापन

Subhash Ghai Birthday Director Known Unknown Facts About Films And Career
सुभाष घई निर्देशित फिल्म 'हीराे' - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग ना जानने वाले जैकी श्रॉफ को दिया मौका 
सुभाष घई फिल्म ‘हीरो (1983)’ के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। एक दिन उनके दोस्त अशोक खन्ना, जैकी श्रॉफ को लेकर आए। सुभाष घई को जैकी देखने में अच्छे लगे लेकिन जैकी को एक्टिंग, डांस कुछ भी नहीं आता था। ऐसे में सुभाष घई ने सिर्फ उनसे परिवार के बारे में बात की और उस बातचीत को वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया। इस रिकॉर्डिंग के जरिए ही वह समझ गए कि जैकी श्रॉफ में एक स्पार्क है। बाद में उन्होंने जैकी से फिल्म ‘हीरो’ में शानदार काम करवाया। इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ को बॉलीवुड में एक उम्दा कलाकार साबित कर दिया।

Subhash Ghai Birthday Director Known Unknown Facts About Films And Career
सुभाष घई और परदेस फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी पर महिमा चौधरी को देखा 
फिल्म ‘परदेस’ के लिए भी सुभाष घई एक नई हीरोइन की तलाश में थे। उन्होंने एक टीवी शो पर महिमा चौधरी को बतौर वीजे देखा। सुभाष घई ने महिमा को ऑडिशन के लिए बुलाया। वह गंगा के रोल के लिए सेलेक्ट हो गईं। फिल्म की रिलीज के बाद महिमा की ही चर्चा बॉलीवुड में हुई, जबकि इसमें शाहरुख खान भी हीरो के तौर पर नजर आए थे।

अपनी फिल्मों में चंद मिनट आते नजर 
सुभाष घई हीरो बनने बॉलीवुड में आए लेकिन डायरेक्टर बन गए। फिर भी एक्टिंग का शौक उनका बरकरार रहा। वह अपनी ही डायरेक्टेड फिल्मों में चंद मिनट के रोल में जरूर दिखते थे। अपने एक खास अंदाज में सुभाष घई इन फिल्मों का हिस्सा बन जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed