रजनीकांत की बुराई पर फेसबुक अकाउंट बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में अरुण नामक एक युवा फिल्म समीक्षक ने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट इसलिए बंद कर दिया गया क्योंकि उन्होंने रजनीकांत की आलोचना की थी और कंपनी को हजारों लोगों की शिकायत मिली थी।
हालांकि इससे जुड़ा सवाल पूछने पर फेसबुक ने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन फिल्म समीक्षक अरुण का कहना है कि उन्होंने शिकायत के बारे में जवाब दिए थे।
फेसबुक से कहा गया था कि फेसबुक पर उनका नाम अरुण तमिल स्टूडियो एक व्यक्ति की बजाए एक कंपनी का नाम लगता है। अब एक निजी अकाउंट के बजाय उनका एक फेसबुक पेज है।
अरुण कहते हैं कि यह घटना संकेत है कि रजनीकांत के प्रशंसकों की ताकत आलोचकों को चुप कराने के लिए काफी है।
वहीं इस सप्ताह सुपर स्टार रजनीकांत के 64 साल पूरे होने के दिन उनकी नई फिल्म 'लिंगा' रिलीज हुई और तमिल दर्शकों में तो रजनीकांत को लेकर उन्माद सा दिखा। यहां तक कि वोडाफोन इंडिया ने ट्वीट किया, यह केक खाने का अंतरराष्ट्रीय दिवस है। क्यों? क्योंकि रजनीकांत का जन्मदिन है। आइए उनके पसंदीदा गाने सुनते हुए इसे मनाएं।