फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Star Sushi Kapoor is in isolation

मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, तुम्हारे पास क्या है?

Fri, 30 Nov 2012 01:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
Star Sushi Kapoor is in isolation
"मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, तुम्हारे पास क्या है?" "मेरे पास मां है..." फिल्म दीवार का यह हिट डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। ये संवाद अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर फिल्माए गए थे। हिंदी सिनेमा के महानायक माने गए अमिताभ अपनी जिंदगी के 71वें पड़ाव पर हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद वे अभी भी स्वयं को पूरी तरह से सक्रिय रखते हुए सिनेमा व छोटे परदे पर अपनी दमदार उपस्थिति से दर्शकों में ख्यात हैं, जबकि अमिताभ के हमउम्र रहे कई सितारे ऐसे हैं जो वर्षों पूर्व ही सिनेमा से रिटायर्ड होकर अपनी जिंदगी को अकेलेपन और तन्हाई में गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में बॉलीवुड के रोमांटिक नायक रहे शशि कपूर के बारे में समाचार आया है कि वे बहुत बीमार हैं और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। यह जानकारी ट्विटर के जरिए प्राप्त हुई है। पिछले दिनों भी ऐसा ही एक समाचार आया था जिसका खंडन शशि कपूर के भतीजे आदित्य द्वारा किया गया था। आदित्य ने यह जानकारी स्वयं न देकर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के माध्यम से दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शशि कपूर की बीमारी के बारे में अभी तक कपूर परिवार के किसी और सदस्य ने कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी है। देव आनंद के बाद बॉलीवुड के दूसरे सबसे बडे़ रोमांटिक स्टार शशि कपूर इन दिनों तन्हाई में जी रहे हैं। शशि कपूर 74 साल के हैं, लेकिन तन्हाई और खामोशी में जीने के चलते वह कहीं ज्यादा के लगते हैं।

दूसरी ओर, अमिताभ उनके हमउम्र होकर भी जवां जिंदगी जी रहे हैं। दीवार, कभी-कभी, सिलसिला, शान जैसी फिल्मों में साथ साथ काम करने वाले अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच आज इतनी अधिक दूरियां बढ़ गई हैं कि शशि कपूर चाह कर भी इन्हें कम नहीं कर सकते हैं।


दोनों में किसी मतभेद या विवाद की चर्चा नहीं है बल्कि उनकी जिंदगी और करियर की बात कर रहे हैं। दोनों भले ही हमउम्र हों लेकिन सेहत से लेकर सफलता तक के मामले में उनके बीच इतनी अधिक दूरी बढ़ गई हैं कि वह कभी पूरी नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed