{"_id":"5c1f4924bdec2256994df60d","slug":"star-kid-timur-celebrating-birthday-in-south-africa-saphira-spot-in-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ अफ्रीका में बर्थडे सेलिब्रेट कर स्टार किड तैमूर, मुंबई एयरपोर्ट में सैफरीना संग हुए स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ अफ्रीका में बर्थडे सेलिब्रेट कर स्टार किड तैमूर, मुंबई एयरपोर्ट में सैफरीना संग हुए स्पॉट
मंनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Dec 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान साउथ अफ्रीका में 20 दिसबंर को अपना बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद आज मुंबई लौट आए हैं। सुबह के वक्त करीना और सैफ को मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां सैफरीना काफी कूल लुक में दिखे। वहीं तैमूर अपने पापा के कंधों पर बैठे हुये थे। आगे की स्लाइड में देखिए, एयरपोर्ट की तस्वीरें..
2 of 5
taimur
- फोटो : file photo
बता दें कि सैफरीना ने तैमूर के दूसरे जन्मदिन को खास बनाने के लिये साउथ अफ्रिका के कैप टाउन को चुना था, जहां की फोटो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हुई। लोग उन्हें अलग –अलग तरह से विश कर रहे हैं। छोटे नवाब की फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े स्टार से कम नही है।
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : instagram
इस बीच तैमूर की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपने पापा और मम्मी के साथ बड़े ही क्यूट अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इन फोटो में तैमूर मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ समंदर के किनारे काफी मजेदार वक्त बिताते हुये नज़र आये। इसके बाद तैमूर ने वाइल्ड लाइफ सफारी का भी मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
तैमूर के बर्थडे को यादगार बनाने के बाद आज सुबह के वक्त करीना और सैफ को मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया। पापा के कंधों पर बैठे हुये तैमूर चेहरे पर हल्की सी थकावट के साथ हमेशा की तरह बेहद क्यूट दिख रहे थे। गौरतलब है कि पटौदी के छोटे नवाब और करीना कपूर व सैफ अली खान की आंखों के तारे तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अनोखे अंदाज में बर्थडे मनाया था।
विज्ञापन
5 of 5
taimur
- फोटो : file photo
वहीं तैमूर को मौसी करिश्मा कपूर ने अनोखे अंदाज में तैमूर के विश किया है। करिश्मा ने अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने एक प्यारा सा मैसेज भी तैमूर के लिए लिखा है। उन्होंने लिखा है कि तैमूर आप हम सबकी जान हैं, हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। आपको दूसरे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।