SRK Video: कतर के प्रधानमंत्री ने किया शाहरुख खान का स्वागत, एएफसी फाइनल में मुख्य अथिति बने पठान
शाहरुख खान की कतर यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने किंग खान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। किंग खान ने हाल ही में कतर की यात्रा की और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो अब एक्स पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। शाहरुख के प्रशंसक ने दोहा से अभिनेता के कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है।
कतर के पीएम ने किया किंग खान का स्वागत
एक वायरल तस्वीर में शाहरुख खान कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को बातचीत करते देखा जा रहा है। सफेद शर्ट और नीली जैकेट में अभिनेता का स्वैग देखते ही बन रहा है। इस दौरान शाहरुख के चेहरे की मुस्कुराहट भी साफ देखी जा सकती है।
एएफसी फाइनल में विशेष अतिथि रहे शाहरुख
तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कतर के प्रधान मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का स्वागत किया क्योंकि वह दोहा में एएफसी फाइनल में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। एक कारण से दुनिया के सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान।'Mithun Chakraborty: बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने मिथुन से अस्पताल में की मुलाकात, जाना अभिनेता का हाल
Qatar Prime Minister HE Sheikh Mohammed bin Abdulrahman bin Jassim Al Thani welcomes Bollywood Superstar Shah Rukh Khan as he attends AFC Final in Doha as Special Guest of Honor.
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) February 11, 2024
World’s biggest star for a reason 🔥@iamsrk #Qatar #ShahRukhKhan #Doha #Bollywood #SRK… pic.twitter.com/f5JcsDDZk2
फीफा अध्यक्ष से मिले किंग खान
एक अन्य तस्वीर में शाहरुख खान को कतर में एएफसी एशियन कप फाइनल में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ पोज देते देखा गया। एक क्लिप में शाहरुख को एक घड़ी प्रदर्शनी कार्यक्रम में देखा गया था। उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की, उनका अभिवादन किया, हाथ मिलाया और कैमरे के सामने उनके साथ पोज भी दिए।Janhvi Kapoor: साउथ मूवी के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, जूनियर एनटीआर-राम चरण की फिल्मों के लिए मांगे इतने पैसे!
King Khan graces the Doha watches exhibition with his presence ❤️🔥@iamsrk #SRK #ShahRukhKhan pic.twitter.com/oC797ZBAlZ
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) February 11, 2024
शाहरुख ने साझा किए खूबसूरत पल
शाहरुख ने बातचीत और चुटकुले भी साझा किए, जैसा कि एक क्लिप में देखा जा सकता है कि उनके आसपास के लोग हंस रहे हैं। उन्हें सफेद शर्ट और बेज रंग की पैंट पहने देखा गया। अभिनेता के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। काम के मोर्चे पर शाहरुख को आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ 'डंकी' में देखा गया। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, 'डंकी' को पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज होने पर मिश्रित समीक्षा मिली थी।
Kaagaz 2: सतीश कौशिक की एक और ‘आखिरी’ फिल्म, जानिए क्या है यूपी के सीतापुर से खास कनेक्शन
Global star King SRK with #FIFA President Gianni Infantino at the AFC Asian Cup Final in Qatar🔥🌟❤️@iamsrk #SRK #ShahRukhKhan #KingKhan pic.twitter.com/syqpI6PvHy
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) February 11, 2024