IPL 2023: पति विग्नेश संग मैच देखने पहुंचीं नयनतारा, चेन्नई का बढ़ाया हौसला, धोनी की एंट्री पर जमकर बजाईं ताली
आईपीएल 16 में सीएसके और एमआई के मैच को देखने के लिए साउथ सुपरस्टार नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ स्पॉट हुई हैं। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं।
विस्तार
आईपीएल सीजन 16 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन आईपीएल मैच में कोई न कोई सेलेब्स स्टेडियम में नजर आ जाता है। इस कड़ी में अब साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस नयनतारा और एक्ट्रेस के पति फिल्ममेकर विग्नेश शिवन का नाम जुड़ गया है। बीते शनिवार को मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले को देखने के लिए नयनतारा स्टेडियम में पहुंची थी।
साउथ का पॉवर कपल नयनतारा और विघ्नेश शिवन मैच देखने पहुंचा था। चेपॉक स्टेडियम में उनके पहुंचने पर दर्शकों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके चेहरे पर स्माइल थी। सभी धोनी का मैच देखने पहुंचे थे। सीएसके टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन चेन्नई की टीम को चीयरअप करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर दोनों की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
South Superstar Actress #Nayanthara Standing Ovation For Thala #MSDhoni Entry. #CSKvsMI #CSKvMI #MIvCSK #Dhoni pic.twitter.com/5F84EoFrFY
— Vishwajit Patil (@_VishwajitPatil) May 6, 2023
चेन्नई सुपर किंग ने भी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'विसेल पोडू। सुपरफैन।' चेन्नई सुपर किंग का मैच कई कॉलीवुड कलाकारों ने अटेंड किया है। इनमें धनुष और स्टालिन जैसे लोग शामिल है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। नयनतारा की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।