{"_id":"678eaa12-1919-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"sridevi-to-start-work-soon-with-boni","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनी के साथ जल्द ही काम करेंगी श्रीदेवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी के साथ जल्द ही काम करेंगी श्रीदेवी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी कमबैक फिल्म 'इंगलिश विंगलिश' की कामयाबी से श्रीदेवी बेहद खुश हैं और वे लगातार नये प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। श्रीदेवी की हमेशा से इच्छा रही है कि वह अपने पति बोनी कपूर के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम करें।
विज्ञापन
खबर है कि श्रीदेवी और बोनी जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर काम भी करनेवाले हैं। खुद श्रीदेवी ने स्वीकारा है कि वे दोनों साथ में काम करेंगे। स्क्रिप्ट आम फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी। बोनी कपूर श्रीदेवी को लेकर कुछ भव्य स्तर की योजना बना रहे हैं और जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी।
विज्ञापन
वैसे कई लोगों ने बोनी को सलाह दी है कि अगर वे श्रीदेवी को लेकर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपने बजट का ख्याल रखना होगा। चूंकि ये तो सभी जानते हैं कि श्रीदेवी अपने मेकअप और लाइफस्टाइल में कितना खर्च करती हैं।
विज्ञापन
जब बात अपने पति की फिल्म की होगी तो निश्चित तौर पर वे राजसी ठाठ से रहेंगी। तो बेहतर हो कि आप स्क्रिप्ट के साथ साथ अपने बजट का भी खास ख्याल रखें। बताते चलें कि श्रीदेवी मिस्टर इंडिया के सीक्वल में भी काम करने जा रही हैं।