फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sridevi's lookalike Dipali Choudhary takes internet by storm  See her viral pics

Socia Media: जानिए कौन है जिसे इंटरनेट पर कहा जा रहा है श्रीदेवी की हमशक्ल? इंस्टाग्राम पर मचा रखी है धूम

Tue, 21 Dec 2021 06:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Dec 2021 06:51 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इनदिनों दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की हमशक्ल कही जाने वाली एक इंटस्टाग्राम यूजर्स ने धूम मचा रखी है। दीपाली चौधरी नाम की इस इंस्टाग्राम यूजर को श्रीदेवी की हमशक्ल बताया जा रहा है और उनकी पोस्ट जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Sridevi's lookalike Dipali Choudhary takes internet by storm  See her viral pics
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर इनदिनों दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की हमशक्ल कही जाने वाली एक इंटस्टाग्राम यूजर्स ने धूम मचा रखी है। दीपाली चौधरी नाम की इस इंस्टाग्राम यूजर को श्रीदेवी की हमशक्ल बताया जा रहा है और उनकी पोस्ट जमकर वायरल हो रही हैं। दीपाली चौधरी की शक्ल श्रीदेवी से मिलती-जुलती है, जिसके कारण उनकी पोस्ट एवं वीडियो वायरल हो रहे हैं और साथ ही यूजर्स उन्हें दूसरी श्रीदेवी बता रहे हैं। दीपाली चौधरी के इंस्टाग्राम पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह श्रीदेवी के लुक में अपनी तस्वीरें और उनकी फिल्मों के सीन शूट कर पोस्ट करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipali Choudhary (@dipali.choudhary.501)


दीपाली चौधरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी की मशहूर फिल्मों के प्रतिष्ठित दृश्यों को फिर से बनाती हैं और उन्हें पोस्ट कर खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। हालांकि, दीपाली चौधरी पहली ऐसी यूजर नहीं है, जिन्होंने खुद को किसी अभिनेत्री की हमशक्ल बताया है। इससे पहले कियारा आडवाणी की हमशक्ल ने भी सुर्खियों बटोरी थी। दीपाली चौधरी एक ब्लॉगर हैं। उनकी पोस्ट के नीचे कमेंट कर फैंस उनको श्रीदेवी बता रहे हैं। उनकी हर पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुये यूजर्स उन्हें दूसरी श्रीवेदी कह रहे हैं।

दीपाली ने अपने अकाउंट पर श्रीदेवी के फिल्मों के सीन्स पर लिप सिंक करते हुए कई वीडियोज शेयर कर रखे हैं जो कि वायरल हो रहे हैं। वह अपने लेटेस्ट वीडियो में श्रीदेवी की फिल्म लाडला के सीन पर एक्टिंग करते हुए दिख रही हैं। उनका लुक एवं अंदाज एकदम श्रीदेवी की तरह है जिसके कारण उनको दूसरी श्रीदेवी व श्रीदेवी की हमशक्ल कहा जा रहा है।  कई यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप श्रीदेवी हो? गौरतलब है कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी साल 2018 में दुबई में एक होटल में मृत पाई गईं थीं। वह वहां एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गईं थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed