फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sri Lanka Crisis: Jacqueline fernandez stood up in support of her country, made an emotional post on Instagram

Srilanka Crisis: अपने देश की हालत देख दुखी हुईं जैकलीन फर्नांडिस, कहा- यह देखकर दुख होता है

Tue, 05 Apr 2022 12:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Apr 2022 12:52 AM IST
सार

श्रीलंका इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वहां के लोगों को जरूरत की चीजें काफी मुश्किल से मिल पा रही हैं। कई देश अब तक श्रीलंका के हालात पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अपने देश के समर्थन में आगे आ गई हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: Jacqueline fernandez stood up in support of her country, made an emotional post on Instagram
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वहां के लोगों को जरूरत की चीजें काफी मुश्किल से मिल पा रही हैं। कई देश अब तक श्रीलंका के हालात पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अपने देश के समर्थन में आगे आ गई हैं।

विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक श्रीलंकाई होने के नाते यह देखकर बहुत दुख होता है कि मेरा देश और देशवासी इस हालत में हैं। जब से यह त्रासदी शुरू हुई है मैनें दुनियाभर से कई बातें सुनीं। मैं कहना चाहती हूं कि कुछ भी देखने के बाद जल्दबाजी में अपना जजमेंट न दें। दुनिया और मेरे लोगों को किसी दूसरे के जजमेंट की नहीं बल्कि सहानुभूति और समर्थन की जरूरत है। उनकी ताकत और भलाई के लिए 2 मिनट की मौन प्रार्थना से आप उन लोगों के ज्यादा करीब आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: Jacqueline fernandez stood up in support of her country, made an emotional post on Instagram
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उम्मीद कर रही हूं कि यह स्थिति जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इस त्रासदी का ऐसा उपाय निकले जिससे सभी को शांति मिले और लोगों का भला हो। मैं कामना करती हूं कि इस समस्या का सामना करने वालों को ताकत मिले। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को अपने भाई और वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त कर दिया और देश के सभी विपक्षी दलों से एकता मंत्रिमंडल में शामिल होने की अपील की। श्रीलंका को मौजूदा विदेशी मुद्रा संकट से निपटने में मदद करने के लिए बेसिल ने भारत से आर्थिक राहत पैकेज पर बातचीत की थी। उनकी जगह अब अली सबरी को वित्त मंत्री बनाया गया है। अली पहले न्याय मंत्री के पद पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed