फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sreesant will act in movie

अब बिगड़ैल बेटे बन बैठे क्रिकेटर श्रीसंत, आखिर क्यों?

Mon, 16 Mar 2015 04:04 PM IST
सुप्रिया सोगले/ मुंबई,बीबीसी हिंदी डॉट कॉम
सुप्रिया सोगले/ मुंबई,बीबीसी हिंदी डॉट कॉम Updated Mon, 16 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
sreesant will act in movie

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले से जूझ रहे गेंदबाज़ श्रीसंत ने क्रिकेट को छोड़ अब मनोरंजन की दुनिया की तरफ़ रुख किया है। श्रीसंत मशहूर टीवी रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' में पैर थिरका चुके हैं। अब वो एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।

विज्ञापन


वह फ़िल्म 'वो कौन थी' में एक अमीर गुजराती पिता के बिगड़ैल बेटे का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी प्रेमिका को ढूंढ रहा है। फिल्म में श्रीसंत न सिर्फ़ अभिनय करते दिखेंगे, बल्कि उन्होंने इसके लिए गाना भी गाया है और वह भी रैप।
विज्ञापन


मुश्किल है अभिनय
क्रिकेट और बॉलीवुड का गहरा नाता रहा है। अजय जडेजा और विनोद कांबली जैसे कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने फ़िल्मों में अभिनय की कोशिश की, पर वे बहुत सफल नहीं हुए। अब श्रीसंत भी अभिनय के क्षेत्र में उतर रहे हैं। उन्हें सबसे पहले पूजा भट्ट की फिल्म 'कैबरे' के लिए चुना गया, जिसमें वो मलयाली उस्ताद बने हैं। फ़िलहाल, श्रीसंत चार फ़िल्में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीसंत कहते हैं, "मैं यहां सुपरस्टार बनने नहीं आया हूं। क्रिकेट में बहुत मेहनत है और मुझे लगता था कि एक्टिंग आसान होगी। पर इसमें भी बहुत मेहनत करनी होती है। इस फ़ील्ड में अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल भरा काम है। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ अनुभव हासिल करने के लिए फ़िल्में कर रहा हूं। आज मैं जिनके साथ काम कर रहा हूं, यदि वे सितारे बन गए तो मैं अपने पर-पोतों को बताऊंगा कि मैंने इनके साथ काम किया था।"

दुनिया गोल है
मलयाली कलाकारों के परिवार से तालुक रखने वाले श्रीसंत अपनी काबिलियत साबित करने के लिए क्रिकेट की दुनिया में आए थे। वे कहते हैं, "मैं अपने आप को साबित करने के लिए क्रिकेट के मैदान में उतरा।

मैं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता था। अगर मैं कला के क्षेत्र में जाता तो लोग कहते कि अपने पिता की मदद से आया है। पर दुनिया गोल है। अब मुझे मनोरंजन की दुनिया में भी अपनी कलाकारी दिखाने का मौका मिल रहा है।"

श्रीसंत कहते हैं, "ये फ़िल्म बॉलीवुड की हास्य फ़िल्म 'अंदाज़ अपना अपना' जैसी ही है। ये मेरे लिए बेहद चैलेंजिंग और अलग है। इस फ़िल्म में मैंने बलात्कारी की भूमिका भी निभाई है। इसमें मेरा गाना भी होगा और उसकी रिकॉर्डिंग जल्द ही की जाएगी।"

क्रिकेट में वापसी?
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण क्रिकेट से दूर हुए श्रीसंत इस खेल के भूल नहीं पा रहे हैं।वो कहते हैं, "अगर मैं भारत के लिए दुबारा खेलूं तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

फ़िलहाल कोर्ट से राहत मिली है और एक महीने में फ़ैसला आ जाएगा। मेरे क्रिकेट के और 10 साल बचे हैं। एक्टिंग तो मैं 40 की उम्र में भी कर सकता हूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर में क्रिकेट सीज़न शुरू होने पर खेल सकूंगा।"


तिहाड़ जेल के दिनों को याद करते हुए श्रीसंत ने कहा कि वो अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी जेल भेजना नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा, "कोई भी जेल रिसॉर्ट या पांच सितारा होटल नहीं होता।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed