कोरोना से जंग: 'अपरिचित' फेम विक्रम ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 30 लाख रुपये
साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार्स ने अपनी राज्य सरकारों को लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं जिससे सरकारें कोरोना से जंग लड़ सकें। इन सेलेब्स की लिस्ट में दिग्गज अभिनेता विक्रम का भी नाम शामिल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है और लोग अभी भी काफी संख्या में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी भी संक्रमितों और उनके परिवार की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में सरकार इस समस्या से निपटने के लिए तो तमाम दांव-पेंच लगा ही रही है साथ ही मनोरंजन जगत के सितारे भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ सितारों ने खुद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाएं हैं तो वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जो संक्रमितों की मदद के लिए कोरोना फंड इक्ट्ठा कर रहे हैं। वहीं लोग ज्यादा से ज्यादा इस फंड में पैसे जमा कर रहे हैं ताकी कोरोना पीड़ितों की मदद की जा सके। इसी बीच साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार्स ने अपनी राज्य सरकारों को लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं जिससे सरकारें कोरोना से जंग लड़ सकें। इन सेलेब्स की लिस्ट में दिग्गज अभिनेता विक्रम का भी नाम शामिल हो गया है।
खबरों की मानें तो चियन विक्रम ने तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपये का दान किया है। बताया जा रहा है कि विक्रम ने ऑनलाइन माध्यम से 30 लाख रुपये राहत कोष में डाले हैं जिससे कोरोना के रोकथाम के लिए लड़ाई लड़ी जा सके। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स विक्रम की तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले आज ही खबर आई कि सुपरस्टार रजनीकांत ने भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की और सीएम राहत कोष के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर्फ रजनीकांत और विक्रम ही नहीं, तमिल सिनेमा के दूसरे कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दरअसल, सूर्या, कार्ति, शिवाकुमार ने सरकार को एक करोड़ रुपये का दान दिया था। जबकि निर्देशक एआर मुर्गुादौस, उदयनिधि स्टालिन और सुपरस्टार अजीत ने 25 लाख रुपये का दान मुख्यमंत्री राहत कोष में किया था।