फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south star Vikram contributions Rs.30 lakh to the Tamil Nadu Chief Minister Relief Fund

कोरोना से जंग: 'अपरिचित' फेम विक्रम ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 30 लाख रुपये

Mon, 17 May 2021 07:08 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 17 May 2021 07:08 PM IST
सार

साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार्स ने अपनी राज्य सरकारों को लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं जिससे सरकारें कोरोना से जंग लड़ सकें। इन सेलेब्स की लिस्ट में दिग्गज अभिनेता विक्रम का भी नाम शामिल हो गया है। 

विज्ञापन
south star Vikram contributions Rs.30 lakh to the Tamil Nadu Chief Minister Relief Fund
चियान विक्रम - फोटो : instagram/the_real_chiyaan

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है और लोग अभी भी काफी संख्या में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी भी संक्रमितों और उनके परिवार की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में सरकार इस समस्या से निपटने के लिए तो तमाम दांव-पेंच लगा ही रही है साथ ही मनोरंजन जगत के सितारे भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ सितारों ने खुद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाएं हैं तो वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जो संक्रमितों की मदद के लिए कोरोना फंड इक्ट्ठा कर रहे हैं। वहीं लोग ज्यादा से ज्यादा इस फंड में पैसे जमा कर रहे हैं ताकी कोरोना पीड़ितों की मदद की जा सके। इसी बीच साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार्स ने अपनी राज्य सरकारों को लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं जिससे सरकारें कोरोना से जंग लड़ सकें। इन सेलेब्स की लिस्ट में दिग्गज अभिनेता विक्रम का भी नाम शामिल हो गया है। 

विज्ञापन

south star Vikram contributions Rs.30 lakh to the Tamil Nadu Chief Minister Relief Fund
रजनीकांत - फोटो : PTI

खबरों की मानें तो चियन विक्रम ने तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपये का दान किया है।  बताया जा रहा है कि विक्रम ने ऑनलाइन माध्यम से 30 लाख रुपये राहत कोष में डाले हैं जिससे कोरोना के रोकथाम के लिए लड़ाई लड़ी जा सके।  इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स विक्रम की तारीफ कर रहे हैं। 

इससे पहले आज ही खबर आई कि सुपरस्टार रजनीकांत ने भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की और सीएम राहत कोष के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया।  उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  सिर्फ रजनीकांत और विक्रम ही नहीं, तमिल सिनेमा के दूसरे कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।  दरअसल, सूर्या, कार्ति, शिवाकुमार ने सरकार को एक करोड़ रुपये का दान दिया था।  जबकि निर्देशक एआर मुर्गुादौस, उदयनिधि स्टालिन और सुपरस्टार अजीत ने 25 लाख रुपये का दान मुख्यमंत्री राहत कोष में किया था। 
 

साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार्स ने अपनी राज्य सरकारों को लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं जिससे सरकारें कोरोना से जंग लड़ सकें। इन सेलेब्स की लिस्ट में दिग्गज अभिनेता विक्रम का भी नाम शामिल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed