फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south actress keerthy suresh has tested positive for covid 19

Covid 19: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश कोरोना संक्रमित, लोगों से की कोविड नियमों का पालन करने की अपील

Wed, 12 Jan 2022 05:43 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 05:43 PM IST
सार

Covid 19: साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके दी है। इसी के साथ लोगों से भी कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

विज्ञापन
south actress keerthy suresh has tested positive for covid 19
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक से कई सेलेब्स की कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने क और कोविड वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम से पोस्ट कर दी जानकारी-
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश में इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा-"मैं कोरोना की सभी गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं, लेकिन इसी बीच मुझे हल्के लक्षण महसूस हुए जिसके बाद मैंने अपनी कोरोना की जांच करवाई, मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा, इस समय कोरोना तेजी से फैल रहा है ये हालात डराने वाले हैं। फिलहाल मैं आइसोलेशन में हूं और सारी सावधानियां बरत रही हूं। इसी के साथ कीर्ति सुरेश ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और वैक्सीन लगवाने की अपील करने के साथ ही कहा कि वह जल्दी ही ठीक होकर वापस लौटेंगी।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने भी पाबंदियां लगाना शुरु कर दी हैं। इंडस्ट्री के कई  सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित  पाए गए हैं। कपूर परिवार में तो अर्जुन कपूर के साथ ही कई अन्य सदस्यों में भी कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

लता मंगेश्कर भी हुई हैं कोरोना संक्रमित-
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाया गया है। उनमें हल्के लक्षण हैं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें उम्र संबंधी कुछ समस्याएं हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed