National Film Award 2022: साउथ अभिनेता सूर्या को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, इस फिल्म के लिए चुने गए बेस्ट एक्टर
68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में अभिनेता सूर्या को भी सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म सोरारई पोटरू के लिए मिला है। यहां जानिए आखिर क्या है फिल्म की कहानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का की घोषणा जुलाई 2022 में की गई थी और आज समारोह आयोजित किया गया, जहां पर सिनेमा के कई दिग्गजों को पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस बार साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता सूर्या को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। जानते हैं विस्तार से।
इस फिल्म में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए मिला अवार्ड
सिनेमा जगत से जुड़े सितारों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बहुत ही सम्मान की बात मानी जाती है। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता सूर्या को इस साल फिल्म 'सोरराई पोटरू' में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह फिल्म साल 2020 में आई थी, जिसे खूब तारीफें मिली थीं।
#Suriya gets National award for his best performance in #SooraraiPottru #Surya42 #NationalAwards pic.twitter.com/8weeYGMB6o
— Tamil Cine Talkies (@tamilcinetalk) September 30, 2022
सुधा कोंगारा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'सोरराई पोटरू' में अभिनेता सूर्या के अलावा मुख्य भूमिका में अपर्णा बालामुरली नजर आईं थीं। फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानता और अपने सपने को पूरा करता है। इसके साथ ही वह लोगों के लिए एयरलाइन सेवा का किफायती बनाता है। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की जिंदगी पर आधारित है।