Covid 19: साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण हुए कोरोना संक्रमित, फैंस ने की जल्दी ठीक होने की कामना
दक्षिण भारतीय अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह इस समय होम आइसोलेशन में हैं। इसकी जानकारी उनकी पीआर टीम ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उनकी पीआर टीम ने ट्विटर के माध्यम से दी है। जिसके मुताबिक, फिलहाल अभिनेता में कोविड के कोई लक्षण नहीं हैं, और डॉक्टरों की देखरेख में वह घर में ही आइसोलेट हैं और स्वस्थ हैं। टीम की तरफ से अभिनेता के संपर्क में आए लोगों से भी कोविड का परीक्षण करवाने का अनुरोध किया गया है।
ट्वीट कर दी जानकारी
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की पीआर टीम ने ट्वीट किया, 'नंदमुरी बालकृष्ण ने कोविड का सकारात्मक परीक्षण किया है, इसमें कोई लक्षण नहीं हैं, वह सभी सावधानियों का पालन करते हुए होम आइसोलेशन में हैं और उन्होंने पिछले दो दिनों में मिलने वाले लोगों का परीक्षण करवाने और देखभाल करने का अनुरोध किया है।'
फैंस बोले मजबूत होकर वापस आइए
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आने के बाद, फैंस चिंतित हो गए हैं और उनके शीघ्र ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने जल्दी ठीक हो जाइए और तेजी से मजबूत होकर वापस आइए। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
#NandamuriBalakrishna is tested positive for COVID19 with no symptoms.
He is under home isolation following all precautions. He requested the people who met him in past 2 days to get tested and take care.
Wishing him a speedy recovery.#NBK pic.twitter.com/WE581hGUfw — Vamsi Kaka (@vamsikaka) June 24, 2022
बालकृष्ण के चैट शो अनस्टॉपेबल का दूसरा सीजन लाने की तैयारी
हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण को पॉपुलर टीवी सीरीज के ओटीटी संस्करण तेलुगु इंडियन आइडल के सेमिफाइनल एपिसोड में देखा गया था। इसके अलावा बात करें वर्क फ्रंट की तो एनबीके के साथ एक्टर के चैट शो अनस्टॉपेबल का दूसरा सीजन लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है।