फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sooraj Barjatya upset with Ekta kapoor Kyaa Kool Hain Hum 3

सूरज बड़जात्या का बड़ा बयान, 'सूरज इस तरह की फिल्में देखते हैं'

Thu, 24 Dec 2015 12:30 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
Sooraj Barjatya upset with Ekta kapoor Kyaa Kool Hain Hum 3

भारतीय संस्कारों और मूल्यों की फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या इन दिनों एक सेक्स कॉमेडी की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनका और उनकी एक सुपर हिट फिल्म का मजाक उड़ाया गया है, जिससे वह नाराज बताए जा रहे हैं। मगर सेक्स कॉमेडी के हीरो तुषार कपूर का कुछ और ही कहना है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सूरज बड़जात्या अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही उस एडल्ट कॉमेडी फिल्म से नाराज हैं, जिसमें उनका मजाक उड़ाया गया है। वह फिल्म के निर्माताओं पर अदालत में केस ठोकने जा रहे हैं।
विज्ञापन


आप इस बात पर भले ही विश्वास कर लें लेकिन एडल्ट कॉमेडी में लीड रोल निभा रहे तुषार कपूर का कहना है कि यह बात अफवाह से अधिक कुछ नहीं है। जब तुषार से उनकी फिल्म में सूरज के स्पूफ (व्यक्ति/घटना/फिल्म पर बने मजाक) पर उनकी नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी फिल्म का ट्रेलर कुछ ज्यादा चल गया है तो ऐसा बातें निकल कर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने तो कई सितारों के स्पूफ बनाए हैं

Sooraj Barjatya upset with Ekta kapoor Kyaa Kool Hain Hum 3

तुषार ने कहा कि हमने नई फिल्म में कई हिट फिल्मों और ऐक्टरों के स्पूफ बनाए हैं। लेकिन यहां पर किसी की पर्सनैलिटी पर या कोई पर्सनल अटैक नहीं किया गया है। तुषार के अनुसार हम टीवी पर अक्सर स्पूफ देखते रहते हैं और मुझे तो अच्छा लगता है कि अगर कोई मेरा गोलमाल वाला (जिसमें वह गूंगे युवा की भूमिका में हैं) स्पूफ बनाता है। अतः मुझे नहीं लगता कि सूरज को कोई नाराजगी है।

तुषार ने कहा, ‘बड़जात्या परिवार के सभी लोग बहुत ही अच्छे और संजीदा इंसान हैं।’ उल्लेखनीय है कि सूरज बड़जात्या मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं से लेकर एक विवाह ऐसा भी और प्रेम रतन धन पायो जैसी पारिवारिक फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।

तुषार का कहना है कि उनकी छवि एक कूल, पारिवारिक, पारंपरिक भारतीय संस्कारों वाले व्यक्ति की है। उनकी नाराजगी के मुद्दे पर बात कहते हुए तुषार ने आगे बताया कि सूरज बड़जात्या हर तरह की फिल्में देखते हैं और उन्होंने मेरी क्या कूल हैं हम भी देखी जो उन्हें बहुत पसंद आई थी।

सूरज ने कहा था, तुम्हारा एक सीन पसंद आया

Sooraj Barjatya upset with Ekta kapoor Kyaa Kool Hain Hum 3

तुषार के अनुसार, ‘सूरज ने यह बात खुद मुझसे कही थी और बताया था कि ईशा (कोप्पिकर) के साथ तुम्हारा एक सीन बहुत पसंद आया था और वह फिल्म इसलिए चली क्योंकि उसमें तुम्हारा और ईशा का इमोशनल ट्रेक था।’

तुषार की इस बात ने यह राज खोल दिया है कि संस्कारी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध सूरज ने तुषार की वह एडल्ट कॉमेडी में भी देखी थी! क्या कूल हैं हम (2010) पांच साल पहले के पैमाने पर बहुत बोल्ड थी और उसमें एडल्ट सिनेमा/सेक्स के संदर्भ वाले कई कॉमिक सीन थे। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एडल्ट कॉमेडी के दरवाजे खोले थे।

इस सीरीज की नई फ्रेंचाइजी में सेंसर बोर्ड ने 180 कट सुझाए थे मगर फिर 34 कट्स के साथ फिल्म पास हुई। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई सूरज इस बात से नाराज हैं कि नई एडल्ट कॉमेडी में उनका मजाक उड़ाया गया है? या फिर यह सिर्फ नई फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने का स्टंट है।

इस फिल्म के ट्रेलर में लीड ऐक्टरों को पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ा दिखाया गया है जिसमें वह बॉलीवुड के सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों की सुपर हिट फिल्मों के मजाक उड़ा रहे हैं। तुषार कहते हैं, ‘फिल्म में तो मैंने विद्या बालन के सेक्सी अंदाज वाली (डर्टी पिक्चर) लाल साड़ी भी पहनी है। अब यह सीन क्यों रचा गया यह आप फिल्म में देख सकेंगे।’

एकता कपूर पर केस ठोकेंगे सूरज

Sooraj Barjatya upset with Ekta kapoor Kyaa Kool Hain Hum 3

एडल्ट फिल्म से सूरज की नाराजगी पर आई खबरों में कहा जा रहा है कि वह निर्माता एकता कपूर को अदालती नोटिस देंगे क्योंकि उनकी सेक्स कॉमेडी में उनका और उनकी फिल्म का नाम गलत अंदाज में लिया गया है। खबरों के मुताबिक पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सूरज को उनके सहायकों ने सूचना दी कि कैसे वह इस सेक्स कॉमेडी में हंसी के पात्र बनाए गए हैं।

ट्रेलर के एक दृश्य में मंदाना करीमी बॉयफ्रेंड तुषार कपूर को अपने पिता से मिलवाती है, जो संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की प्रतिमूर्ति हैं। तब तुषार का डायलॉग है, ‘तुम्हारे डैडी सूरज बड़जात्या की फिल्मों के बाबूजी जैसे होंगे पता नहीं था।’ तब मंदाना कहती हैं, ‘मेरे डैडी बड़जात्या नहीं करजात्या हैं। सूरज करजात्या।’

खबरों में कहा जा रहा है कि सूरज इसलिए भी नाखुश हैं क्योंकि सेक्स कॉमेडी में उनकी फिल्म हम आपके हैं कौन (1994) को ‘हम आपके हैं पोर्न’ कह कर मजाक बनाया गया है। फिलहाल सूरज या उनकी कंपनी की तरफ से इस विवाद के बारे में कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed