फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam says Kaali Maa depicted in lesser clothes than Radhe Maa

सोनू बोले, काली मां से अच्छे कपड़े पहनती है राधे मां

Mon, 17 Aug 2015 12:40 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam says Kaali Maa depicted in lesser clothes than Radhe Maa

सोनू निगम ने अश्लीलता फैलाने के आरोपों का सामना कर रही राधे मां की तुलना काली मां से कर दी है। अश्‍लीलता फैलाने और दहेज के लिए प्रताडि़त करने जैसा गंभीर आरोप झेल रही स्‍वघोषित धर्मगुरु राधे मां को प्‍लेबैक सिंगर सोनू निगम ने ट्वीट कर समर्थन दिया है।

विज्ञापन


अपने ट्विट में सोनू निगम ने राधे मां की तुलना मां काली से कर दी है। सोनू निगम ने राधे मां के शार्ट स्‍कर्ट पहनने पर उसका बचाव करते हुए कहा है, कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दिखाया गया है। सोनू निगम का कहना है कि यह बहुत रोचक है कि देश कपड़ों की वजह से एक महिला पर केस चलाना चाहता है।
विज्ञापन


सोनू निगम का राधे मां का काली मां से तुलना करने वाला ट्वीट

'पुरुष साधु नंगे भी घूमें तो कोई बात नहीं'

Sonu Nigam says Kaali Maa depicted in lesser clothes than Radhe Maa

सोनू निगम ने साधु बाबाओं के नंगे घूमने पर भी सवाल उठाया है। एक और ट्वीट में सोनू निगम ने कहा है कि 'पुरुष साधु नग्न घूम सकते हैं। अजीब तरह डांस कर सकते हैं। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई कोई नहीं होती। क्या यह लैंगिक समानता है?

हाल ही में राधे मां की मिनी स्‍कर्ट पहनी हुई फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई है। इस संबंध में पंजाब के रहने वाले दो लोगों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उन लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधे मां खुद को मां दुर्गा की अवतार बताती हैं, इसलिए मिनि स्कर्ट पहनकर उन्होने मां दुर्गा का अपमान किया है।

साधुओं के नंगे घूमने पर सोनू निगम का ट्वीट


महिलाओं के साथ कानून में भेदभाव

Sonu Nigam says Kaali Maa depicted in lesser clothes than Radhe Maa

सोनू निगम ने औरते के प्रति कानून में भेदभाव पर भी सवाल उठाए। उन्होने कहा कि महिलाओं की तरफ कानून का रुख सही नहीं है। उन्‍होंने ट्विट कर कहा कि केस चलाना चाहते हैं, अनुयायियों पर केस चलाइए। खुद पर केस चलाइए क्योंकि हम ही तो महिलाओं और पुरुषों को धर्मगुरु बना देते हैं।

सोनू का कहना है कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम बनाया जाए तो ये गलत बात है। उन्होने कहा कि नंगेपन के लिए मर्दों और औरत पर एक जैसा कानून होना चाहिए। देखिए सोनू निगम का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed