{"_id":"46f242b6973b0665df160a335fd16392","slug":"sonu-nigam-s-hit-song-adapted-for-ek-paheli-leela-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी की लीला में ये क्या कर रहे है सोनू निगम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी की लीला में ये क्या कर रहे है सोनू निगम?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Feb 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी की फिल्म एक पहेली लीला के साथ अब सोनू निगम का भी नाम जुड़ गया है। सोनू के एक सुपरहिट गाने को फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
1999 में सोनू निगम के गाने "दीवाना तेरा" ने धूम मचा दी थी। यही गाना अब एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार है वो भी सनी लियोनी की फिल्म में। टीओआई की खबर के अनुसार सनी की फिल्म एक पहेली लीला में इस गाने के वर्जन को ढाला जाएगा अर्जित सिंह की आवाज में।
विज्ञापन
गाना जय भानुशाली और सनी लियोनी पर फिल्माया जाएगा। जिसे मीट ब्रदर्स कंपोज करेंगे। फिल्म के अभिनेता जय भानुशाली एक संघर्षशील गायक का रोल निभा रहे हैं।
जय के अनुसार गाना फिल्म की शुरुआत में आएगा। वैसे इससे पहले जय भानुशाली और सूरवीन चावला पर 'हेट स्टोरी2' में एक पुराने गीत"आज फिर तुम पर प्यार आया है" का लेटेस्ट वर्जन फिल्माया गया था जो सुपरहिट साबित हुआ था।
विज्ञापन
क्या सोनू के गाने पर जय और अर्जित की जुगलबंदी सनी लियोनी की फिल्म में भी वही जादू दोहरा पाएगी? ये गाना आने के बाद ही पता चलेगा।