फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Ke Titu Ki Sweety actress Nushrat Bharucha will seen Atif Aslam new song Baarish

आतिफ असलम के साथ 'बारिश' में भीगने को तैयार हुई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की हीरोइन,करेंगी ये काम

Fri, 25 May 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Sonu Ke Titu Ki Sweety actress Nushrat Bharucha will seen Atif Aslam new song Baarish
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से दर्शकों को बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने को तैयार हैं। इस बार वह किसी फिल्म से नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत गाने से अपने जलवे बिखरेंगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो नुसरत भरूचा इन दिनों आतिफ असलम के अपकमिंग वीडियो सॉन्ग 'बारिश' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


इस गाने को लेकर नुसरत भरूचा ने खुद खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि आतिफ असलम के वीडियो सॉन्ग का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। नुसरत भरूचा ने आगे कहा- 'मुझे पता है कि दर्शक आतिफ असलम के गाने को काफी ज्यादा पसंद करते है, मुझे भी आतिफ के गाने बेहद पसंद हैं। इसलिए उनके वीडियो सॉन्ग का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी खुशी की बात है।' बताया जा रहा है कि आतिफ और नुसरत भरूचा का 'बारिश' एक रोमांटिक सॉन्ग होगा। इस गाने के लिए यह दोनों स्टार इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं आतिफ असलम के फैंस को भी उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। पता हो कि आतिफ असलम का 'रेस 3' का सेल्फिश गाना भी आज ही रिलीज होना हैं। वहीं बात करें नुसरत भरूचा की तो उन्होंने 'प्यार के पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से अपनी पहचान बनाई। नुसरत भरूचा की 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फरवरी में रिलीज हुई थी और उनकी यह पहली फिल्म है जिसे 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। अब देखना होगा की नुसरत भरूचा और आतिफ की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को कितना दीवाना बनाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed