{"_id":"5b8d5c5b42c79210c55f2686","slug":"sonam-to-launch-twinkle-s-book-pyjamas-are-forgiving","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर-रणबीर के बाद ट्विंकल की तीसरी किताब लॉन्च करेगी बॉलीवुड 'बड़ी' कपूर एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर-रणबीर के बाद ट्विंकल की तीसरी किताब लॉन्च करेगी बॉलीवुड 'बड़ी' कपूर एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लीजंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' के बाद उनकी तीसरी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' रिलीज को तैयार है। ट्विंकल की पहली दो किताबें आमिर खान और रणबीर कपूर ने लॉन्च की थी। तीसरी किताब इस हफ्ते लॉन्च होगी और यह काम सोनम कपूर करेंगी।
विज्ञापन
'पायजामाज आर फॉरगिविंग' में ट्विंकल ने एक तलाकशुदा महिला की कहानी लिखी है जिसकी मुलाकात एक दिन अचानक केरल के स्पा में अपने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड से होती है। किताब लॉन्च करने की बात से सोनम उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि सोनम ने ट्विंकल की निर्माता के रूप में पहली फिल्म 'पैडमैन' में अहम रोल निभाया था।
विज्ञापन