फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam's precious necklace is theft, Kapoor was sick

सोनम का कीमती हार हुआ चोरी, पड़ीं बीमार

Wed, 11 Feb 2015 05:16 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sonam's precious necklace is theft, Kapoor was sick

बॉलीवुड हीरोइन सोनम कपूर का बेहद कीमती हार चोरी हो गया है। इसी बीच खबर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि इसका कारण कुछ और बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मीड-डे की खबर के अनुसार अभिनेत्री सोनम कपूर ने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बंगले से उनका हीरे का हार गायब हो गया है। सोनम के अनुसार उन्होंने एक पार्टी में इस हार के साथ कई आभूषण पहन रखे थे जहां से वे रात दो बजे तक लौट आईं थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हार की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई है। जुहू पुलिस स्टेशन के आधिकारी के अनुसार पुलिस इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

बॉलीवुड हीरोइन सोनम कपूर हॉस्पिटल में हुईं भर्ती

Sonam's precious necklace is theft, Kapoor was sick

हाल ही में फ़िल्म 'डॉली की डोली' में नज़र आईं सोनम कपूर को रविवार देर रात अचानक मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि इसका कारण उनका लगातार काम करना बताया जा रहा है।

ये ख़बर तब खुली जब सोनम कपूर ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर अस्पताल के बिस्तर में अपनी सेल्फ़ी खींच कर डाली।

सोनम कपूर की दोस्त ने मिड डे को बताया "वो बहुत ज्यादा काम कर रही थीं और सो भी नहीं पा रही थीं। डॉक्टरों ने कहा है कि वो सांस की तकलीफ़ के चलते बेहोश हो गई थीं।"

'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर हुआ हादसा

Sonam's precious necklace is theft, Kapoor was sick

सोनम अब सूरज बड़जात्या की फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम कर रही हैं और इसी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान वो सेट पर बेहोश हो गई थीं। हालांकि तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद सोनम को अब छुट्टी मिल गई है।

सोनम कपूर के मैनेजर ने कहा है कि वो अपनी कमज़ोरी से पूरी तरह उबर चुकी हैं और मंगलवार से वो शूटिंग पर वापिस जाएंगी।

विज्ञापन

शू‌‌टिंग के वक्त नहीं थे सलमान खान

Sonam's precious necklace is theft, Kapoor was sick

'प्रेम रतन धन पायो' में उनके साथ सलमान खान भी काम कर रहे हैं, लेकिन जिस वक्त सोनम के साथ ये हादसा हुआ वो अकेली शूटिंग कर रही थीं।

इससे पहले भी साल 2011 में सोनम अपनी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed