{"_id":"d67bf33a22da0efddd41159b262b09d8","slug":"sonam-kapoor-is-suffering-from-swine-flu-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की शिकार हुईं अभिनेत्री सोनम कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वाइन फ्लू की शिकार हुईं अभिनेत्री सोनम कपूर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। बॉलीवुड की यह युवा अभिनेत्री स्वाइन फ्लू के चपेटे में आ गई हैं। उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूरा देश स्वाइन फ्लू के कहर से घबरा रहा है। बदलते मौसम के साथ ही इस बीमारी ने और भी ज्यादा उग्र रूप ले लिया है। कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मे बॉलीवुड सेलिब्रिटी सोनम भी इस बीमारी से नहीं बच पाईं।
विज्ञापन
सोनम सूरज बड़जात्या की फिल्म राम रतन धन पायो की शूटिंग गोंडल में कर रही हैं और इसी क्षेत्र के आसपास के अस्पताल में उनको भर्ती किया गया है।
इससे पहले सोनम के सेट पर बेहोश होने की खबरें भी आई थीं और श्वसन तंत्र में संक्रमण के चलते भी वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
इस बार सोनम स्वाइन फ्लू का शिकार हो गई हैं। युवा कलाकार फैलती बीमारियों से बच नहीं पा रहे हैं। आपको याद होगा कि जब देश में डेंगू फैला हुआ था तब अभिनेता रणवीर सिंह इसके शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
सोनम का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि सोनम जब मुंबई से यहां आईं थीं तो उनको बुखार था। सोनम को स्वाइन फ्लू होने की खबर से बॉलीवुड भी चिंता में आ गया है।