{"_id":"5b5ae3554f1c1bb35d8b5ab8","slug":"sonam-kapoor-film-ek-ladki-ko-dekha-toh-aisa-laga-gets-a-release-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल इस दिन रिलीज होगी सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगले साल इस दिन रिलीज होगी सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर और अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म में अपना लुक भी जारी किया था। इसमें क्यूट अंदाज में हंसती हुई दिख रही थीं।
फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों को बाप-बेटी के रोल में ही देखा जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा जूही चावला भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें। बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का है जिसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।

#EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga gets a release date: 1 Feb 2019... Stars Anil Kapoor, Juhi Chawla, Sonam Kapoor and Rajkummar Rao... Produced by Vidhu Vinod Chopra and Rajkumar Hirani... Directorial debut of Shelly Chopra Dhar... Fox Star Studios presents... #ELKDTAL pic.twitter.com/ta6thwkpSh
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 27, 2018