थ्रोबैक: सोनाली बेंद्रे ने साझा की तस्वीर, कैंसर को मात देकर जी रहीं खुशहाल जिंदगी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंसे के लिए सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि खूबसूरत विचार भी साझा करती रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंसे के लिए सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि खूबसूरत विचार भी साझा करती रहती हैं। वहीं, रविवार को 'कैंसर सर्वाइवर्स डे' के मौके पर उन्होंने अपने कैंसर के जंग को लेकर एक पोस्ट किया है। बता दें कि सोनाली बेंद्रे खुद कैंसर को मात दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो अस्पताल के बेड पर कैंसर से जंग लड़ती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि अपनी इस जर्नी को किस तरह से याद करती हैं। इस तस्वीर को देखकर ही मालूम होता है कि कैंसर से जंग ने सोनाली को किस कदर तोड़ दिया था। लेकिन सोनाली ने एक फाइटर की तरह जंग लड़ी और विनर बनकर निकलीं।
अभिनेत्री ने लिखा, 'समय कितनी तेजी से गुजर जाता है....आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, मैं अपनी मजबूती और कमजोरी को देखती हूं लेकिन इससे भी अधिक मैं अपनी उस इच्छाशक्ति को देखती हूं कि मैं ''सी'' (कैंसर) शब्द को अपने बाद के जीवन को परिभाषित करने का मौका नहीं दूंगी।'
विज्ञापन विज्ञापन
1990 के दशक में ''सरफरोश'' और ''डुप्लीकेट'' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली मशहूर अभिनेत्री बेंद्रे के उच्च श्रेणी के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद वर्ष 2018 में पांच महीने तक उनका न्यूयॉर्क में उपचार हुआ था। वहीं, फिल्म निर्माता कश्यप भी स्तन कैंसर की चपेट में आने के बाद वर्ष 2018 में उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुकी हैं। 38 वर्षीय कश्यप ने इंस्टाग्राम की एक कहानी को साझा किया और कहा कि कैंसर के निशन मजबूती को दर्शाते हैं।