फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha wants to do sakshi malik biopic

स्क्रीन पर साक्षी मलिक बनना चाहती है ये हीरोइन

Wed, 21 Sep 2016 10:25 AM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई। Updated Wed, 21 Sep 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha wants to do sakshi malik biopic

ओलंपियन साक्षी मलिक ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनकी उपलब्धि से सब खुश हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा उनकी बहुत बड़ी फैन बन चुकी हैं। सोनाक्षी ने कहा, 'साक्षी ने हम सभी का मान बढ़ाया है। हम उनके शुक्रगुजार हैं। मुझे मौका मिला तो मैं यकीनन उनकी जिंदगी पर बायोपिक करना चाहूंगी। उसकी थोड़ी बहुत तैयारी अकीरा में मैंने की भी। उस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला। मुझे देश के कोने-कोने से लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि वे अपनी बेटियों को जूडो-कराटे सिखाने लगे हैं।'

विज्ञापन


सोनाक्षी ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भी लैंगिक भेदभाव  है। तभी इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन की फीस में खासा फासला भी है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में किसी किस्म का लैंगिक भेदभाव नहीं था। मेरे पेरेंट्स ने मुझे कभी अपने भाइयों से कम प्यार व इज्जत नहीं दी। इस काबिल बनाया कि आज मैं अपने पांव पर खड़ी हूं। नाते-रिश्तेदारों में जो लोग मुझे लड़की होने का एहसास दिलाते, मैं उनको मुंहतोड़ जवाब देती थी। मैं ढीट रही हूं। जो लोग मुझसे कहते कि फलां काम मत करो, तुम तो लड़की हो। वह काम तो मैं जानबूझकर करती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed