पर्दे पर दाऊद की बहन हसीना बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन पर जल्दी ही एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में दाऊद की बहन के रोल में सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा दाऊद की बहन का हसीना का किरदार निभाएंगी।
दाऊद की बहन की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म का नाम 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' हैं, जिसमें सोनाक्षी ये किरदार निभा सकती हैं। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं।
अपूर्व लाखिया फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरु करेंगे। अपूर्वा इससे पहले मुंबई में अपराध की पृष्ठभूमि पर 'शूटआउट एट लोखंडवाला' बना चुके हैं।
सोनाक्षी अपने रोल को लेकर बेहद उत्साहित
सोनाक्षी दाऊद की बहन के किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद शानदार है। सोनाक्षी ने ट्वीट करके कहा है कि वो इस रोल के लिए इंतजार नहीं कर सकती हैं। दाऊद की बहन हसीना की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म से दाऊद की निजी जिंदगी के भी कुछ राज खुल सकते हैं।
ये है सोनाक्षी सिन्हा का अपने रोल को लेकर ट्वीट
Thank you shekhar! It is a brilliant script... I cant wait to play haseena :) https://t.co/g18c9VVAkn
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 3, 2015