फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha and Saif Ali Khan will seen in Life in a Metro Sequel

सोनाक्षी सिन्हा और सैफ अली खान फिर दिखेंगे साथ,'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल की हो रही तैयारी

Tue, 04 Sep 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Saif Ali Khan will seen in Life in a Metro Sequel
बॉलीवुुड के दिग्गज डायरेक्टर अनुराग बसु इन दिनों साल 2007 में आई अपनी फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा में हैं। छह अलग-अलग जिंदगियों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल चुका है। 11 साल बाद अनुराग बसु ने इसके सीक्वल को बनाने का मन बनाया है। इसके लिए वह आए दिन बॉलीवुड के कई कलाकार से मुलाकात भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा और सैफ अली खान के नाम की चर्चा भी हो रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीते दिनों अनुराग बसु ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सैफ अली खान से अपनी इस फिल्म में काम करने के लिए बात की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कहानी पढ़ने के बाद इन दोनों ने 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में काम करने के लिए हां कर दिया है। अगर सब कुछ सही रहता है तो सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा दूसरी बार बड़े परदे पर साथ दिखेंगे आएंगे। इससे पहले यह दोनों साल 2013 में 'बुलेट राजा' फिल्म में एक साथ नजर आए थे। वहीं अभी इस बात खुलासा नहीं हुआ है कि 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल में इन दोनों की जोड़ी नजर आएगी या फिर इनकी अलग-अलग स्टोरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल में काम करने के लिए अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और राजकुमार राव ने पहले ही हां बोल दिया है। आपको बता दें कि 'लाइफ इन ए मेट्रो' में शरमन जोशी, कंगना रानाउत, इरफान खान, कोंकणा सेन, शिल्पा शेट्टी, साइनी अहूजा व केके मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed