फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi appears pregnant in dabangg 2

'दबंग 2' में प्रेगनेंट दिखेंगी सोनाक्षी

Fri, 30 Nov 2012 12:53 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2012 12:53 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi appears pregnant in dabangg 2
'दबंग' में रज्जो की भूमिका निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा फिल्म की अगली कड़ी में गर्भवती दिखेंगी। फिल्म की पूरी टीम के साथ-साथ सोनाक्षी को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उल्लेखनीय है कि 'दबंग' के जरिए ही सोनाक्षी को इंडस्ट्री में ब्रेक मिला और फिल्म सुपरहिट होने के साथ ही सोनाक्षी भी सफल एक्ट्रेस की कतार में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


सलमान का मानना है कि पहले के मुकाबले सोनाक्षी ज्यादा मैच्योर हुई हैं और 'दबंग 2' में दर्शकों को उनके और बेहतर अंदाज देखने को मिलेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे खुद और उनकी पूरी यूनिट सोनाक्षी के साथ खुद को काफी कंफर्टेबल महसूस करती हैं।
विज्ञापन


उधर सोनाक्षी भी 'दबंग 2' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "जब एक फिल्म को दर्शकों की बढ़िया प्रतिक्रिया मिलती है, तो बहुत अच्छा महसूस होता है। मैंने अपने करियर की शुरुआत `दबंग` से की थी और अब `दबंग 2` में काम कर रही हूं, जो मेरे लिए बहुत रोमांचक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर पर इस फिल्म में उन पर फिल्माए गए कथकली नृत्य को लेकर वे काफी उत्सुक हैं, उनका मानना है कि यह फिल्म का काफी स्पेशल आइटम होगा। फिल्म के 'दगाबाज रे' गाने में दर्शक सोनाक्षी के इस शास्त्रीय नृत्य को देख सकेंगे। बताते हैं कि उन्होंने वास्तव में थोड़ी कथकली सीखी भी और नर्तकों से कुछ और सिखाने का आग्रह भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed