{"_id":"65a39c54-50ae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sonakshi-4-films-were-part-of-the-club-s-hundred-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ करोड़ क्लब की चार फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनाक्षी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौ करोड़ क्लब की चार फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनाक्षी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 10:51 AM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा इस साल की सबसे दबंग नायिका साबित हुईं। नायकों के खातें में जहां 2012 में एक या दो हिट फिल्म ही हैं तो वहीं सोनाक्षी चार हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। यह फिल्में 'दबंग 2', 'सन ऑफ सरदार', 'राऊठी राठौर' और 'ओह माई गॉड' हैं। 'ओह माई गॉड' में सोनाक्षी एक विशेष भूमिका में थीं तो बाकी की फिल्मों में मुख्य नायिका के किरदार में। यह सभी फिल्में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। खास बात यह है कि सोनाक्षी ने इस साल के तीन हिट नायकों अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया है।
विज्ञापन
यह सोनाक्षी सिन्हा की अच्छी किस्मत है कि वह इन बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं। 2012 में रिलीज हुई सोनाक्षी की एकमात्र फिल्म 'जोकर' फ्लाप रही। शिरीष कुंदर निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। यह सोनाक्षी की खुशकिस्मती ही है कि 'जोकर' को छोड़कर उनकी सारी फिल्में हिट रही हैं। सोनाक्षी के कॅरियर की शुरुआत 'दबंग' जैसी फिल्में सुपरहिट फिल्म से हुई थी। आने वाला साल भी सोनाक्षी के लिए लकी माना जा रहा है। 2013 में सोनाक्षी 'बुलेट राजा', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' और 'लुटेरा' फिल्मों में दिखेंगे। इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि यह फिल्में हिट रहने वाली हैं।
विज्ञापन