फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi 4 films were part of the club's hundred million

सौ करोड़ क्लब की चार फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनाक्षी

Fri, 28 Dec 2012 10:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Dec 2012 10:51 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi 4 films were part of the club's hundred million

सोनाक्षी सिन्हा इस साल की सबसे दबंग नायिका साबित हुईं। नायकों के खातें में जहां 2012 में एक या दो हिट फिल्म ही हैं तो वहीं सोनाक्षी चार हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। यह फिल्में 'दबंग 2', 'सन ऑफ सरदार', 'राऊठी राठौर' और 'ओह माई गॉड' हैं। 'ओह माई गॉड' में सोनाक्षी एक विशेष भूमिका में थीं तो बाकी की फिल्मों में मुख्य नायिका के किरदार में। यह सभी फिल्में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।  खास बात यह है कि सोनाक्षी ने इस साल के तीन हिट नायकों अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया है।

विज्ञापन


यह सोनाक्षी सिन्हा की अच्छी किस्मत है कि वह इन बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं। 2012 में रिलीज हुई सोनाक्षी की एकमात्र फिल्म 'जोकर' फ्लाप रही। शिरीष कुंदर निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। यह सोनाक्षी की खुशकिस्मती ही है कि 'जोकर' को छोड़कर उनकी सारी फिल्में हिट रही हैं। सोनाक्षी के कॅरियर की शुरुआत 'दबंग' जैसी फिल्में सुपरहिट फिल्म से हुई थी। आने वाला साल भी सोनाक्षी के लिए लकी माना जा रहा है। 2013 में सोनाक्षी 'बुलेट राजा', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' और 'लुटेरा' फिल्मों में दिखेंगे। इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि यह फिल्में हिट रहने वाली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed