फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sona Mohapatra regrets commenting On Kangana Ranaut whereas Farah Khan clarifies her own part too

पहले कंगना को सुनाई खरी-खोटी, अब सोना मोहपात्रा ने जताया अफसोस

Mon, 11 Sep 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Mon, 11 Sep 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra regrets commenting On Kangana Ranaut whereas Farah Khan clarifies her own part too
Sona Mohapatra
टीवी शो से लेकर सोशल मीडिया तक बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर के किस्से हर किसी की जुबान पर छाए हुए हैं। हाल ही में कंगना ने एक टीवी शो को इंटरव्यू देते समय ऋतिक के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसके बाद बॉलीवुड जगत से उनके बारे में तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन


हाल ही में इस मुद्दे पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी कंगना को सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखकर उनके इंटरव्यू को एक ‘सर्कस’ बताया था। जिसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने सोना को सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन


पढ़ें-ऋतिक रोशन ने रिजेक्ट की 'सुपर 30' की स्क्रिप्ट, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद एक बार फिर सोना ने कंगना के बारे में कही उन बातों पर अफसोस जताया है। सोना ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें लगता है कि उनसे गलती हो गई है। उन्होंने कंगना के लिए 'वाशिंग दर्टी लांड्री' शब्द का इस्तेमाल बेहद लापरवाही के साथ किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।
   
वहीं दूसरी तरफ जब फराह खान से इस मुद्दे पर उनकी राय पूछी गई तो उनका कहना था,'मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब समानता से है'। उन्होंने कहा, 'मैं इस सोच पर शुरू सी ही विश्वास करती हूं। जब तक मेरे खुद के परिवार की बात न हो तब तक मैं किसी के निजी मामले में दखल नहीं देती।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed