फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   son of sardar released date fixed for 13

13 को ही रिलीज होगी 'सन ऑफ सरदार'

Wed, 31 Oct 2012 10:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Oct 2012 10:48 AM IST
विज्ञापन
son of sardar released date fixed for 13
अजय देवगन प्रोडक्शन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' दीवाली के मौके पर 13 नवंबर को ही रिलीज होगी। इसी दिन यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' रिलीज हो रही है। फिल्मी गलियारों में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि यशराज को सच्ची श्रृद्घांजलि देने के लिए 'जब तक है जान' को अकेले ही रिलीज किया जाए ताकि यह हिट होने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इसके लिए अजय देवगन से बात भी की गई थी कि वह अपनी फिल्म की तारीख को आगे बढ़ा लें। बीच में कुछ दिन इस बात पर संशय भी था कि 'सन ऑफ सरदार' 13 को रिलीज होगी या नहीं। फिल्म के जो प्रोमो टीवी पर आ रहे थे उनमें फिल्म रिलीज की तारीख मेंशन नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है यह फिल्म 13 नवंबर को ही रिलीज होगी। अब फिल्म के प्रोमो में रिलीज डेट डिस्प्ले होनी शुरू हो गई है। शाहरुख खान ने भी अपनी फिल्म 'जब तक है जान' की प्रेस मीट में कह दिया कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फिल्म के साथ कोई और फिल्म रिलीज हो रही है या नहीं। हर फिल्म के अपने अलग दर्शक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed