बेटी के बाद फिल्मों में आया गोविंदा का बेटा भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी किंग गोविंदा की बेटी टीना के बाद उनके बेटे यशवर्द्धन आहूजा ने भी बॉलीवुड में कैरियर बनाने की ठान ली है। पता चला है कि गोविंदा ने बेटे को फिल्म मेकिंग और ऐक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए लंदन के एक स्कूल में भेजा है। वैसे इस मामले में गोविंदा थोड़े अंधविश्वासी हैं और बेटे की शुरुआत को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते।
लेकिन सूत्रों का कहना है कि गोविंदा इन दिनों खुश हैं क्योंकि उनकी बेटी को बॉलीवुड में फिल्म मिल गई और बेटा भी उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यशवर्द्धन भी पिता की तरह कॉमेडी किंग बनना चाहेगा या कोई और इमेज उसके दिमाग में है।
बेटी आ चुकी है फिल्मों में
उल्लेखनीय है कि गोविंदा की बेटी टीना (जिन्हें पहले नर्मदा नाम से बुलाया जाता था) पंजाबी के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के अपोजिट अगले साल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। सूत्रों के अनुसार यशवर्द्धन लंदन में ऐक्टिंग के साथ निर्देशन के भी गुर सीखेंगे। फिर लौट कर बॉलीवुड में कुछ दिग्गज निर्देशकों के संग काम करेंगे।
जैसा इन दिनों बॉलीवुड में चमक रहे युवा नामों रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और सोमन कपूर ने एक समय किया था। साफ है कि यशवर्द्धन भी इसी रास्ते से आगे बढ़ेंगे। जब से फिल्म इंडस्ट्री लोगों को यशवर्द्धन के लंदना जाने की खबर मिली है, हर कोई गोविंदा को शुभकामनाएं दे रहा है।