Merry Christmas 2021: सोहा अली खान, कुणाल, इनाया और शर्मिला ने पटौदी पैलेस में मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया ने पटौदी पैलेस में शर्मिला टैगोर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस समारोह की तस्वीरें साझा कीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया ने पटौदी पैलेस में शर्मिला टैगोर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस समारोह की तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में सोहा अली खान, कुणाल और इनाया ने मैचिंग क्रिसमस थीम वाली ड्रेस पहनी हुई है। सभी ने क्रिसमस ट्री के साथ पोज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
इनमें से एक तस्वीर में सोहा, कुणाल और इनाया के साथ शर्मिला टैगोर भी दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, हम आपको क्रिसमस की बधाई देते है। इसके साथ ही सोहा ने इन तस्वीरों में पति कुणाल खेमू को भी टैग किया है। पहली तस्वीर में सोहा अली खान, उनके पति कुणाल और बेटी इनाया क्रिसमस की खुशी मनाते हुए दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में शर्मिला टैगोर सोहा, कुणाल और इनाया के साथ खुशी मनाते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं आ रहे हैं।
गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर दो साल से पटौदी पैलेस में हैं। सोहा और इनाया अक्सर इस दौरान उनसे मिलने जाते हैं, पिछले महीने शर्मिला ने करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बच्चों तैमूर और जेह के साथ समय बिताया था। वहीं, कुणाल खेमू ने भी इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की तस्वीरों को शेयर किया है।
View this post on Instagram